फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: अगर ये फेस पैक इस्तेमाल कर लिए तो करवा चौथ पर चमकेगा चेहरा, बिना फिल्टर भी ग्लो करेगी स्किन

Wed, 24 Sep 2025 03:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Natural Face Packs For Glowing Skin At Home: यदि आपको भी फिल्टर लगाकर फोटो क्लिक करना पसंद नहीं है तो करवा चौथ के लिए अभी से अपना चेहरा दमकाएं। 
विज्ञापन
1 of 6
अगर ये फेस पैक इस्तेमाल कर लिए तो करवा चौथ पर चमकेगा चेहरा - फोटो : instagram
Natural Face Packs For Glowing Skin At Home: करवा चौथ का त्योहार सुहागिनों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन वो अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए सज-धज कर व्रत रखती हैं। इस खास दिन पर हर महिला चाहती है कि उसका चेहरा दमकता हुआ दिखे।

वैसे तो आज के समय में चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए ज्यादातर महिलाएं सीधा फिल्टर का इस्तेमाल कर लेती हैं, इससे उन्हें किसी भी तरह के ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें फोटो खींचते समय हर बार फिल्टर लगाना नहीं पसंद है, तो ये वक्त है असल में चेहरा चमकाने का।

अगर आप अभी से अपनी स्किन केयर पर थोड़ा ध्यान दें, तो करवा चौथ पर आपका चेहरा नेचुरली इतना ग्लो करेगा कि किसी फिल्टर या मेकअप की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। इस लेख में हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे असरदार घरेलू फेस पैक, जो आपकी त्वचा को नैचुरल चमक देंगे.. वो भी बिना किसी केमिकल के।
विज्ञापन

2 of 6
पहला फेस पैक - फोटो : Adobe stock
पहला फेस पैक

हम सबसे पहले जिस फेस पैक के बारे में बात करने जा रहे हैं उसे तैयार करने के लिए आपको चंदन और गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच चंदन पाउडर में 1–2 चम्मच गुलाब जल मिक्स करें। अब इसे हफ्ते में दो बार चेहरे से लेकर गर्दन तक पर अप्लाई करें। इस पैक के इस्तेमाल से स्किन टोन में सुधार होगा और चेहरे के दाग-धब्बे कम होने लगेंगे। 

 
विज्ञापन

3 of 6
दूसरा फेस पैक - फोटो : Freepik.com
दूसरा फेस पैक

जिस दूसरे पैक के बारे में हम बताने जा रहे हैं, उसे ट्राई करने के लिए आपको एक पका केला और एक चम्मच शहद की जरूरत पड़ेगी। पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 पका केला को मैश करके उसमें 1 चम्मच शहद मिक्स करें। अब इसे आधे घंटे के लिए चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे के बाद चेहरे को धो लें। हफ्ते में तीन बार इस पैक का इस्तेमाल करें और स्किन को ग्लोइंग बनाएं। 

 

4 of 6
तीसरा फेस पैक - फोटो : Adobe stock
तीसरा फेस पैक

इस तीसरे फेस पैक तो इस्तेमाल करने के लिए आपको 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 1 चम्मच एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी। इन दोनों चीजों को मिक्स करने के बाद चेहरे पर अप्लाई करें। ये तैलीय त्वचा वालों के लिए अच्छा फेस पैक है। इसके इस्तेमाल से ऑयली स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल हटेगा। इसके अलावा ये आपके चेहरे की डीप क्लींजिंग करेगा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
चौथा फेस पैक - फोटो : freepik
चौथा फेस पैक

ये फेस पैक इस्तेमाल करना ज्यादातर लोगों को आसान लगता है। इसके लिए 1 चुटकी हल्दी में 1 चम्मच दही मिक्स करें और उसे चेहरे से लेकर गर्दन तक पर लगाएं। आप इसका इस्तेमाल हाथों पर भी कर सकते हैं, क्योंकि ये टैनिंग हटाने में काम आता है। इसके इस्तेमाल से स्किन दमकती है। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पांचवां फेस पैक - फोटो : AI
पांचवां फेस पैक

आखिर में जिस फेस पैक की हम बात कर रहे हैं उसे तैयार करने के लिए आपको 1 चम्मच पिसा हुआ ओट्स और 2 चम्मच दूध की जरूरत पड़ेगी। इन दोनों चीजों को मिक्स करके चेहरे पर अप्लाई करें। इसका इस्तेमाल यदि हफ्ते में दो बार किया जाए तो ये न सिर्फ डेड स्किन को हटाएगा, बल्कि इसके इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट भी बनेगी। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें