फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में पानी की कमी की वजह से रूखे और फट गए हैं होंठ तो अपनाइए ये उपाय

Sat, 27 Mar 2021 02:34 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
dry lips - फोटो : Social Media

सर्दियों से जैसे ही अचानक मौसम गर्मियों में बदलता है तो होंठ फटने लगते हैं और रूखे होने लगते हैं। इसका मुख्य कारण है पानी की कमी, एलर्जी, अत्यधिक गर्मी, विटामिन की कमी आदि। सर्दियों में तो अधिकांश लोग इस समस्या से जुझते हैं लेकिन गर्मियों में यदि किसी के होंठ रूखे और फटे हुए दिखाई देते हैं तो वह एकदम नजर में आते हैं और फटे होंठ पर जब लिपस्टिक लगती है तो वह और भी खराब दिखने लगते हैं इसलिए जरूरी है कि होठों को जल्द से जल्द ठीक किया जाए ताकि इनमें दर्द भी न हो। अगली स्लाइड्स से जानिए होठों को ठीक करने के घरेलू उपाय। 

विज्ञापन

2 of 5
होठों पर इस मिश्रण को हल्की उंगलियों से रगड़ें - फोटो : Social media

शहद 
एक चम्मच शहद में दो चम्मच चीनी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने होंठ पर लगाकर छोड़ दें। थोड़ी देर के लिए होठों पर इस मिश्रण को हल्की उंगलियों से रगड़ें और फिर गुनेगुने पानी से धो लें। इसके बाद किसी साफ कपड़े से होठों को साफ करें। सारी मृत त्वचा निकल जाएगी और होंठ सामान्य दिखने लगेंगे। 

विज्ञापन

3 of 5
दिन में तीन से चार बार नारियल तेल लगाएं - फोटो : social media

नारियल तेल
होठों पर नमी बनी रहे इसके लिए आप नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दिन में तीन से चार बार नारियल तेल लगाएं। नारियल का तेल लगाने के बाद जब आपको लगने लगे कि आपके होंठ सूख रहे हैं तो आप फिर से नारियल का तेल लगाएं। इस तरह से जल्द ही आपके होंठ मुलायम हो जाएंगे। 

4 of 5
ताजा ही जेल उपयोग में लें - फोटो : सोशल मीडिया

एलोवेरा जेल लगाएं
फटे होठों के उपचार के लिए होठों पर एलोवेरा जेल लगाएं। कोशिश करें कि ताजा एलेवोरा जेल लगाएं। बाहरी जेल में कैमिकल आदि मिले हुए होते हैं जो कि होठों को और भी खराब कर सकते हैं इसलिए ताजा ही जेल उपयोग में लें और यदि होठों में दर्द हो रहा है तब तो इससे बेहतर कोई विकल्प ही नहीं है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐसा आपको 15-20 मिनट तक करना है - फोटो : Pixabay
खीरा
गर्मियों में खीरा बहुत आसानी से मिलता है इसलिए यदि आपके होंठ फट रहे हैं तो आप उनपर खीरा या खीरे का रस लगा सकते हैं। ऐसा आपको 15-20 मिनट तक करना है। इस तरह से आप दो-तीन बार करेंगे तो होंठ रूखे और फटे हुए नहीं दिखाई देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें