फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dry Skin Care : अगर आपकी स्किन भी है ड्राई तो ऐसे रखें अपनी त्वचा का खास ख्याल

Thu, 25 May 2023 09:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी स्किन भी काफी ड्राई है तो गर्मियों के मौसम में भी आपको अपनी स्किन का खास ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 6
dry skin - फोटो : Pixabay
Dry Skin Care : कुछ लोगों को लगता है जिनकी ड्राई स्किन होती है, उन्हें गर्मियों के मौसम मे ज्यादा केयर की जरूरत नहीं पड़ती। पर, असल में ऐसा नहीं है। दरअसल, ड्राई स्किन को गर्मियों के सीजन में भी काफी ज्यादा देखभाल की जरूरत पड़ती है। चाहे मौसम कोई सा भी हो, स्किन को मॉइश्चराइजर की जरूरत जरूर पड़ती है। अगर स्किन का सही से ध्यान नहीं रखा गया तो ये और ज्यादा रूखी हो जाती है।

बहुत से लोग हैं जो इस मौसम में भी गर्म पानी से नहाते हैं। इसके अलावा काफी ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। जिस वजह से स्किन और भी ज्यादा खुश्क हो जाती है। रूखी त्वचा पर किया गया मेकअप भी अजीब सा नजर आता है। इस पर कुछ ही समय में चटकन सी दिखने लगती है। आज के लेख में हम आपको ड्राई स्किन केयर के कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे बताएंगे, जिनको अपनाकर आप भी अपनी स्किन का ध्यान रख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
coconut oil
करें नारियल तेल का इस्तेमाल

नारियल तेल आपकी स्किन में नमी पहुंचाने में काफी मददगार है। ऐसे में आप नहाने के तुरंत बाद या रात को सोने से पहले स्किन पर नारियल का तेल जरूर लगाएं। इससे आपकी स्किन की नमी लॉक हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एलोवेरा जेल है बड़ा कारगर

स्किन के रूखेपन को खत्म करने के लिए एलोवेरा जेल काफी कारगर है। चेहरे की टोनिंग के बाद आप एलोवेरा जेल से अपने चेहरे पर 5 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसके 10 मिनट बाद चेहरा धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें। ये आपकी स्किन को मुलायम रखने में मददगार रहेगा। 

4 of 6
avocado - फोटो : Pixabay
एवोकाडो मास्क से मिलेगी दमकती त्वचा

अगर आप एवोकाडो से बना मास्क चेहरे पर लगाएंगे तो स्किन काफी चमकदार बनेगी। दरअसल, एवोकाडो में भरपूर रूप से विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट्स और स्किन मॉइश्चराइजर पाया जाता है। जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। 
विज्ञापन

5 of 6
Bath
नहाने के पानी में मिलाएं तेल

अगर आप अपने नहाने के पानी में थोड़ा सा तेल डाल लेंगे तो इससे आपकी त्वचा मुलायम रहेगी। शरीर भी इससे हाइड्रेट रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
SKIN CARE
सोने से पहले लगाएं ग्लिसरीन

अगर आप हर रोज सोने से पहले चेहरे पर ग्लिसरीन की पतली लेयर लगाएंगे, तो इससे आपकी स्किन की डैमेज सेल्स की मरम्मत होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें