Dry Skin Care : कुछ लोगों को लगता है जिनकी ड्राई स्किन होती है, उन्हें गर्मियों के मौसम मे ज्यादा केयर की जरूरत नहीं पड़ती। पर, असल में ऐसा नहीं है। दरअसल, ड्राई स्किन को गर्मियों के सीजन में भी काफी ज्यादा देखभाल की जरूरत पड़ती है। चाहे मौसम कोई सा भी हो, स्किन को मॉइश्चराइजर की जरूरत जरूर पड़ती है। अगर स्किन का सही से ध्यान नहीं रखा गया तो ये और ज्यादा रूखी हो जाती है।
बहुत से लोग हैं जो इस मौसम में भी गर्म पानी से नहाते हैं। इसके अलावा काफी ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। जिस वजह से स्किन और भी ज्यादा खुश्क हो जाती है। रूखी त्वचा पर किया गया मेकअप भी अजीब सा नजर आता है। इस पर कुछ ही समय में चटकन सी दिखने लगती है। आज के लेख में हम आपको ड्राई स्किन केयर के कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे बताएंगे, जिनको अपनाकर आप भी अपनी स्किन का ध्यान रख सकते हैं।