फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dry Lips in Winter: सर्दियों में सूखने लगे हैं होंठ तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, बने रहेंगे मुलायम और गुलाबी

Sat, 01 Nov 2025 11:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dry Lips in Winter: सर्दियों में होंठ सूखने या फटने की समस्या आम है। बार-बार लिप बाम लगाने से बेहतर है कि आप प्राकृतिक नुस्खे अपनाएं। जानिए सर्दियों में फटे होंठों का असरदार इलाज और टिप्स, जिससे आपके होंठ बनेंगे हमेशा मुलायम और गुलाबी।
विज्ञापन
1 of 7
लिप्स - फोटो : Adobe
Dry Lips in Winter: सर्दियां शुरू होते ही हमारी त्वचा के साथ-साथ होंठ भी रूखे, फटने और दर्द देने लगते हैं। बार-बार लिप बाम लगाने के बाद भी कई बार राहत नहीं मिलती, क्योंकि असली देखभाल अंदर से होनी चाहिए। ठंडी हवाएं, कम पानी पीना और मॉइश्चर की कमी, ये सब मिलकर होंठों की नमी छीन लेते हैं। लेकिन चिंता की बात नहीं, क्योंकि कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर आप अपने होंठों को हमेशा गुलाबी और मुलायम रख सकते हैं। सर्दियों में कम पानी पीना होंठों के फटने की सबसे बड़ी वजह है। दिन में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पिएं। साथ ही आइए जानते हैं ऐसे देसी उपाय जो सर्दी में आपके होंठों को नेचुरल ग्लो और नमी देंगे ।

 
विज्ञापन

2 of 7
शहद खाने के फायदे - फोटो : इंस्टाग्राम

फटे और सूखे होंठों के लिए घरेलू उपाय
 

शहद और गुलाब की पंखुड़ियां

एक चम्मच शहद में गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट मिलाएं और होंठों पर लगाएं। इससे होंठों का नेचुरल कलर और नमी दोनों बरकरार रहते हैं।

विज्ञापन

3 of 7
coconut oil - फोटो : Adobe stock

नारियल तेल का जादू

रोज रात को सोने से पहले होंठों पर हल्का-सा नारियल तेल लगाएं। यह नेचुरल मॉइश्चराइज़र होंठों की सूखापन दूर करता है।

 

4 of 7
घी - फोटो : Adobe Stock

घी का उपयोग

देसी घी होंठों के लिए सबसे पुराना और असरदार नुस्खा है। दिन में दो बार लगाने से फटे होंठ जल्दी ठीक होते हैं।

 

Coconut Oil For Hair: क्या आप भी बालों में रोज नारियल तेल लगाते हैं? इस्तेमाल से पहले इसकी सच्चाई जान लें...

विज्ञापन

5 of 7
खीरा खाने के फायदे - फोटो : Freepik

खीरे का रस

खीरे में मौजूद पानी और विटामिन E होंठों की सूखापन दूर करते हैं। इसे 10 मिनट तक लगाकर धो लें।

 

Hair Spa At Home: घर पर हेयर स्पा करके बचाएं पार्लर के पैसे…जानें क्या है इसका सही तरीका

 

विज्ञापन

6 of 7
चीनी खाने के नुकसान - फोटो : Freepik.com

चीनी और शहद का स्क्रब

एक चम्मच शहद में आधा चम्मच चीनी मिलाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें। इससे डेड स्किन हटती है और होंठ स्मूद बनते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एलोवेरा - फोटो : Adobe stock

एलोवेरा जेल

शुद्ध एलोवेरा जेल होंठों को ठंडक और मॉइश्चर देता है। यह फटे होंठों को जल्दी भरने में मदद करता है।

 

Hand Care: बढ़ने लगा है हाथों का रूखापन तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, नहीं पड़ेगी किसी क्रीम की जरूरत

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें