Bridal Skin Care Tips: मौसम बदल रहा है। ऐसे में जिन लड़कियों की शादी दिसंबर में हैं, उन्हें अपनी स्किन का खास ध्यान रखने की जरूरत है। यहां हम कुछ खास टिप्स आपको देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बदल रहा है मौसम, ग्लो बरकरार रखने के लिए होने वाली दुल्हनों को करने चाहिए ये 4 काम
- फोटो : Adobe stock
Bridal Skin Care Tips: ज्यादातर लोग शादी के लिए नवंबर-दिसंबर के महीने का चयन करते हैं। ऐसे में इस समय में त्वचा की देखभाल सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मौसम बदलने के साथ हवा में नमी की कमी और ठंडक बढ़ जाती है, जिससे त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगती है। इसी के चलते स्किन का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी हो जाता है।
ये खासकर उन लड़कियों के लिए बेहद आवश्यक है, जिनकी शादी सर्दियों में होने वाली है। उन्हें स्किन का नेचुरल ग्लो बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसलिए समय रहते कुछ खास स्किन केयर रूटीन अपनाना जरूरी है। कुछ छोटे-छोटे उपायों से आप अपनी स्किन को शादी के दिन चमकदार और परफेक्ट बना सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
त्वचा को हाइड्रेट करें
- फोटो : Adobe Stock
त्वचा को हाइड्रेट करें
सर्दियों के मौसम में चेहरे को हाइड्रेट करना जरूरी हो जाता है। इसके लिए पहले तो दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। इसके साथ-साथ अपनी त्वचा पर एलोवेरा, गुलाब जल या मॉइस्चराइजिंग क्रीम का इस्तेमाल दिन में कम से कम दो बार करें। इससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी।
विज्ञापन
3 of 5
नेचुरल फेसपैक लगाएं
- फोटो : Adobe stock
नेचुरल फेसपैक लगाएं
वैसे तो बाजार में हर तरह के फेसपैक अब मिल जाते हैं, लेकिन आप चाहें तो घरेलू फेसपैक का इस्तेमाल करके भी अपना चेहरा चमका सकते हैं। इसके लिए घर पर ही दही, शहद, हल्दी और बेसन से बना पैक लगाएं। इससे त्वचा नरम और ग्लोइंग बनी रहती है।
4 of 5
नींद और डाइट पर ध्यान दें
- फोटो : adobe stock
नींद और डाइट पर ध्यान दें
जब शादी की तारीख पास आने लगती है तो होने वाली दुल्हनों की नींद उड़ जाती है। ऐसे में ध्यान रखें और कम से कम आठ घंटे के पूरी नींद लें। इसके साथ-साथ एनर्जी के लिए ताजे फल-सब्जियां खाएं। विटामिन E और C से भरपूर आहार शामिल करें, ये स्किन का ग्लो बरकरार रखते हैं।
भले ही मौसम सर्दयों का है। लेकिन ध्यान रखें कि सर्दी में भी यूवी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए बाहर निकलने से पहले SPF 50+ का सनस्क्रीन लगाएं। इसकी वजह से ही आपकी स्किन पूरी तरह से टैन होने से बची रहेगी। अगर आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करेंगी तो हो सकता है कि आपकी स्किन धीरे-धीरे डल दिखने लगे। इसलिए हर दो से तीन घंटे में सनस्क्रीन लगाएं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।