फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makeup Side Effect: अगर चेहरे पर दिखें ये बदलाव, तो तुरंत अपना लें 'नो मेकअप डे'

Mon, 10 Nov 2025 03:51 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Does Makeup Damage Skin: क्या मेकअप आपकी स्किन को सच में डैमेज करता है ? यहां कुछ ऐसे संकेत दिए जा रहे हैं, जिनके स्किन में दिखने पर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
अगर चेहरे पर दिखें ये बदलाव, तो तुरंत अपना लें 'नो मेकअप डे' - फोटो : Adobe stock
Does Makeup Damage Skin: आजकल मेकअप हर महिला की डेली रूटीन का हिस्सा बन चुका है। ऑफिस जाना हो, पार्टी या हो कोई खास इवेंट, हर मौके पर महिलाएं मेकअप करना पसंद करती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि लगातार मेकअप का इस्तेमाल आपकी त्वचा पर क्या असर डालता है?

दरअसल, मेकअप प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स धीरे-धीरे स्किन की नेचुरल शाइन और हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं। खासतौर पर अगर आप रोजाना फाउंडेशन, कंसीलर और कॉम्पैक्ट जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं तो कई दिक्कतें बढ़ने लगती हैं। तो अगर आपको मेकअप सूट कर रहा है या नहीं, उसके लिए अपने चेहरे पर गौर करने की जरूरत है।

जी हां, कुछ खास संकेत आपकी स्किन पर दिखते हैं जो बताते हैं कि अब आपकी त्वचा मेकअप से थक चुकी है। अगर आपको भी ऐसे लक्षण दिखें, तो समय रहते मेकअप से ब्रेक लेना ही बेहतर होगा।
विज्ञापन

2 of 7
त्वचा में खुजली - फोटो : Adobe stock
त्वचा में खुजली

अगर आपकी स्किन में लगातार खुजली हो रही है, तो आपको मेकअप से ब्रेक लेना चाहिए। दरअसल, मेकअप में मौजूद केमिकल्स से स्किन सेंसिटिव हो सकती है। इसलिए बीच-बीच में मेकअप से ब्रेक लेना बेहद जरूरी है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
पिंपल का अचानक बढ़ना - फोटो : Adobe stock
पिंपल का अचानक बढ़ना

अगर आपके चेहरे पर अचानक से मुंहासे बढ़ गए हैं तो आपको समझने की जरूरत है कि आपके चेहरे को मेकअप से ब्रेक ले लेचा चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि लगातार मेकअप प्रोडक्ट्स लगाने से पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे मुंहासे बढ़ जाते हैं।

 

4 of 7
पिग्मेंटेशन बढ़ जाती है - फोटो : Adobe stock
पिग्मेंटेशन बढ़ जाती है

कई बार ज्यादा मेकअप आपके चेहरे पर पिग्मेंटेशन बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए मेकअप में पाए जाने वाले केमिकल्स से स्किन टोन असमान हो सकता है। पिग्मेंटेशन बढ़ने की वजह से आपका चेहरा भी धीरे-धीरे डल दिखने लगता है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
झुर्रियों का जल्दी दिखना - फोटो : Adobe stock
झुर्रियों का जल्दी दिखना

यदि बेहद कम उम्र में आपकी स्किन पर झुर्रियां दिखने लगी हैं तो भी आपको मेकप से दूरी बना लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा मेकअप के इस्तेमाल से स्किन की नेचुरल इलास्टिसिटी कम हो जाती है। इसी कारण एजिंग के लक्षण दिखने लगते हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
मेकअप हटाने के बाद जलन का होना - फोटो : Adobe stock
मेकअप हटाने के बाद जलन का होना

अक्सर ऐसा होता है कि जब हम मेकअप साफ करते हैं, तो स्किन पर जलन होने लगती है। ऐसा तब होता है जब स्किन पर अत्यधिक प्रोडक्ट लेयर जमा हो जाती है। ऐसे समय पर भी आपको मेकअप से ब्रेक ले लेना चाहिए। ताकि आपकी स्किन हील हो सके। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस बात का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
इस बात का ध्यान रखें

यदि आप मेकअप का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो मेकअप लगाने से पहले प्राइमर का इस्तेमाल करें। दिन में दो बार फेस क्लीन करें और हफ्ते में कम से कम एक दिन “नो मेकअप डे” रखें।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें