होली खेलने के बाद रंगों से त्वचा रूखी, बेजान और संवेदनशील हो सकती है। इन रंगों को हटाने और चेहरे की चमक वापस लाने के लिए घरेलू उबटन सबसे अच्छा उपाय है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
DIY Ubtan: होली के त्योहार पर रंगों से खेलना सभी को पसंद होता है, लेकिन ये रंग अक्सर त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। खासकर, रासायनिक रंगों की वजह से त्वचा रूखी, बेजान और खुजली वाली हो सकती है। कई बार रंग पूरी तरह नहीं निकलता और त्वचा पर दाग-धब्बे रह जाते हैं।
ऐसे में प्राकृतिक उबटन का इस्तेमाल करके त्वचा को गहराई से साफ किया जा सकता है और उसे दोबारा नमी व चमक दी जा सकती है। यहा हम आपको एक प्राकृतिक उबटन बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल भी काफी आसान है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
DIY उबटन बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
DIY उबटन बनाने का सामान
2 चम्मच बेसन
1 चम्मच दही
1/2 चम्मच हल्दी
1 चम्मच गुलाब जल या कच्चा दूध
1/2 चम्मच शहद (ड्राई स्किन के लिए)
1/2 चम्मच नींबू का रस
1 चुटकी चंदन पाउडर
विज्ञापन
3 of 6
ये है बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
ये है बनाने की विधि
इस उबटन को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में सभी सामग्रियों को डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अगर पेस्ट बहुत गाढ़ा हो जाए तो इसमें थोड़ा गुलाब जल या दूध मिला सकते हैं। इसे पतला न करें, वरना उबटन लगाने में परेशानी आएगी।
4 of 6
ये है बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
इस उबटन को चेहरे, गर्दन और हाथों पर समान रूप से लगाएं। लगाने के बाद इसे 15-20 मिनट के लिए इसे सूखने दें। जब उबटन हल्का सूखने लगे तो हल्के गीले हाथों से इसे स्क्रब करते हुए निकालें। इससे डेड स्किन और जमे हुए रंग आसानी से हट जाएंगे। चेहरे को ठंडे पानी से धोकर किसी अच्छे मॉइस्चराइजर से नमी दें।
विज्ञापन
5 of 6
उबटन लगाने के फायदे
- फोटो : freepik.com
उबटन लगाने के फायदे
इस उबटन में जो बेसन पड़ा है वो त्वचा से गंदगी हटाकर उसे नेचुरल ग्लो देता है। हल्दी के एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को इंफेक्शन और जलन से बचाते हैं। दही के इस्तेमाल से त्वचा को हाइड्रेट करने और नमी बनाए रखने में मदद मिलती है।
नींबू का रस स्किन ब्राइटनिंग का काम करता है और टैनिंग कम करता है। यदि त्वचा ड्राई है इसलिए नींबू का इस्तेमाल करके त्वचा को चमकदार बनाएं। वही चंदन पाउडर स्किन को ठंडक देने और लालिमा कम करने में मदद करता है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।