फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips To Make Toner: घर पर टोनर बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना खो जाएगी चेहरे की रंगत

Tue, 04 Mar 2025 03:45 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप केमिकल वाले टोनर की जगह घर पर ही फेस टोनर बनाना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें, ताकि चेहरे की रंगत बरकरार रहे।
विज्ञापन
1 of 7
घर पर टोनर बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना खो जाएगी चेहरे की रंगत - फोटो : Adobe stock
Tips To Make Toner: त्वचा की देखभाल के लिए आज-कल बाजार में कई स्किन केयर प्रोडक्ट आते हैं, जो त्वचा को काफी फायदा पहुंचाते हैं। इन्हीं प्रोडक्ट में शामिल है टोनर। टोनर एक ऐसा स्किनकेयर प्रोडक्ट है, जो त्वचा को साफ, ताजा और हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। ये खासतौर पर चेहरे को एक्स्ट्रा क्लीन करने, पोर्स को टाइट करने और पीएच बैलेंस बनाए रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो टोनर आपकी स्किन हेल्थ को बेहतर बनाने में बहुत फायदेमंद होता है। वैसे तो ये बाजार में आसानी से मिल जाता है, लेकिन बहुत से लोग रेडीमेड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से डरते हैं। यदि आप चाहें तो घर पर टोनर तैयार कर सकते हैं। घर पर टोनर तैयार करने के लिए कछ बातों का ध्यान अवश्य रखें, ताकि आपका चेहरा खिल उठे।
विज्ञापन

2 of 7
त्वचा के प्रकार के अनुसार चुनें - फोटो : Adobe stock
त्वचा के प्रकार के अनुसार चुनें

टोनर बनाते समय उसके तत्वों को चयन त्वचा के टाइप के हिसाब से करें। जैसे कि ऑयली स्किन के लिए ऐलोवेरा, गुलाब जल, नीम, ग्रीन टी और विच हेजल बेस्ड टोनर चुनें। ड्राई स्किन के लिए खीरा, ग्लिसरीन, गुलाब जल, हयालूरोनिक एसिड युक्त टोनर इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

3 of 7
त्वचा के प्रकार के अनुसार चुनें - फोटो : Freepik
संवेदनशील त्वचा के लिए केमिकल-फ्री और प्राकृतिक तत्वों वाला हल्का टोनर चुनें, जैसे कैमोमाइल या एलोवेरा। नॉर्मल स्किन के लिए गुलाब जल, ग्रीन टी और खीरे का टोनर अच्छा रहेगा।  

4 of 7
सही सामग्री डालें - फोटो : Adobe stock
सही सामग्री डालें

 टोनर बनाने के लिए हमेशा शुद्ध और प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल करें। एसिडिक पदार्थ को ज्यादा मात्रा में न डालें, वरना त्वचा में जलन हो सकती है।  
विज्ञापन

5 of 7
टोनर को सही तरीके से स्टोर करें - फोटो : Adobe stock
टोनर को सही तरीके से स्टोर करें

होममेड टोनर को एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें ताकि वह ज्यादा दिनों तक चले। प्राकृतिक टोनर को 5-7 दिनों के अंदर इस्तेमाल कर लें।  इसे ज्यादा समय तक स्टोर करके नहीं रखें। 

 
विज्ञापन

6 of 7
टोनर लगाने का सही तरीका अपनाएं - फोटो : Adobe stock
टोनर लगाने का सही तरीका अपनाएं

चेहरे को धोने के बाद कॉटन पैड या स्प्रे बोतल से टोनर लगाएं। इसे रगड़ें नहीं, बल्कि हल्के हाथों से थपथपाएं। मॉइस्चराइजर लगाने से पहले टोनर को त्वचा में अच्छी तरह सोखने दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एलर्जी टेस्ट जरूर करें - फोटो : Adobe stock
एलर्जी टेस्ट जरूर करें

कोई भी नया टोनर बनाने के लिए पहले पैच टेस्ट करें ताकि एलर्जी या जलन न हो। इसे हाथ या कान के पीछे लगाकर 24 घंटे देखें, अगर कोई दिक्कत न हो, तभी इसे चेहरे पर इस्तेमाल करें। अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो आपका टोनर न सिर्फ असरदार होगा बल्कि आपकी त्वचा को हेल्दी और फ्रेश भी बनाएगा। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें