फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: होली खेलने से पहले अपनी त्वचा को करें तैयार, इन चीजों के इस्तेमाल से बाद में नहीं चढ़ेगा पक्का रंग

Tue, 04 Mar 2025 02:10 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपको पक्के रंग से होली खेलने का शौक है लेकिन रंग चढ़ने से डर लगता है तो पहले से अपनी त्वचा को तैयार करें। यहां हम इसके लिए कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
होली खेलने से पहले अपनी त्वचा को करें तैयार, इन चीजों के इस्तेमाल से बाद में नहीं चढ़ेगा पक्का रंग - फोटो : Adobe
Holi 2025: होली का त्योहार रंगों और खुशियों से भरा होता है। संबंधित लोग रंगों से खूब होली खेलते हैं। बहुत सी जगहों पर आज भी पक्के रंगों से ही होली खेली जाती है। पक्के रंग होली खेलते समय तो खूब प्यारे लगते हैं, लेकिन इन्हें हटाना काफी मुश्किल हो जाता है। कई बार तो रासायनिक रंगों के कारण त्वचा को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

खुजली, रैशेज और ड्राइनेस से बचने के लिए होली खेलने से पहले त्वचा पर कुछ प्राकृतिक चीजें लगाना जरूरी है। यहां हम इसी बारे में आपको बताने जा रहे हैं, ताकि आप पर होली का रंग न चढ़े। इन आसान उपायों को अपनाकर आप होली के रंगों को बेफिक्र होकर एंजॉय कर सकते हैं, बिना किसी स्किन प्रॉब्लम के।
विज्ञापन

2 of 6
नारियल तेल - फोटो : Adobe stock
नारियल तेल
 
  • नारियल तेल त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बनाता है, जिससे रंग सीधे स्किन में नहीं समाते।
  • ये त्वचा को हाइड्रेट रखता है और ड्राइनेस से बचाता है।  
  • इसलिए होली खेलने से पहले पूरे शरीर में नारियल का तेल लगाएं।
विज्ञापन

3 of 6
एलोवेरा जेल - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल
 
  • एलोवेरा में सूदिंग और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो होली के रंगों से होने वाली जलन और खुजली को रोकने में मदद करते हैं।
  • कोशिश करें कि ये फ्रेश एलोवेरा का ही इस्तेमाल करें, इससे त्वचा को ज्यादा अच्छा प्रभाव पड़े।

4 of 6
सरसों का तेल - फोटो : Adobe stock
 सरसों का तेल
 
  • रंगों से त्वचा को बचाने के लिए त्वचा पर सरसों का तेल लगाएं।
  • सरसों का तेल त्वचा पर एक कोटिंग बनाता है, जिससे रंग आसानी से नहीं चिपकते।
  • इसे होली से पहले शरीर पर अच्छी तरह से मालिश करें।  
विज्ञापन

5 of 6
ऑलिव ऑयल या बादाम तेल - फोटो : Freepik.com
 ऑलिव ऑयल या बादाम तेल
 
  • ऑलिव और बादाम तेल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं और उसे पोषण देते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सनस्क्रीन लोशन - फोटो : Adobe stock

 सनस्क्रीन लोशन
 
  • सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना इस मौसम में काफी जरूरी माना जाता है।
  • ऐसे में जब आप होली खेलने जाएं तो धूप से त्वचा की सुरक्षा के लिए होली खेलने से पहले SPF युक्त सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
  • ये टैनिंग और स्किन डैमेज से बचाने में मदद करता है।

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें