DIY Natural Face Wash at Home : आजकल हर कोई ग्लोइंग और साफ त्वचा चाहता है। इसके लिए बाजार में हजारों ब्रांड्स के फेसवॉश उपलब्ध हैं, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स और प्रिज़रवेटिव्स लंबे समय में स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप नेचुरल, किफायती और असरदार विकल्प ढूंढ रही हैं, तो घरेलू फेसवॉश सबसे बेहतर उपाय हैं। ये न सिर्फ त्वचा को अंदर से साफ करते हैं, बल्कि उसे प्राकृतिक नमी और ग्लो भी देते हैं।
घऱ पर तैयार फेस वाॅश में कोई केमिकल या परफ्यूम नहीं होता है। अपनी स्किन टाइप के मुताबिक आप अलग विकल्प अपना सकते हैं और यह किफायती होने के साथ ही पूरी तरह से प्राकृतिक होता है। ये फेसवाॅश त्वचा की नेचुरल चमक लौटाते हैं और लंबे समय में स्किन को डैमेज होने से बचाते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान DIY फेसवॉश रेसिपीज, जो आपकी स्किन को बेदाग, चमकदार और हेल्दी बना देंगे।