फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Hairstyle: इस दिवाली दिखें खास, बॉलीवुड अभिनेत्रियों के पांच बेस्ट हेयरस्टाइल करें ट्राई

Sat, 26 Oct 2019 10:00 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली नजदीक है तो आपके पास घर के ढेर सारे काम होंगे। ऐसे में खुद के लिए समय निकलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है और नतीजतन ये समझ नहीं आता की अपने लुक के साथ क्या करें। इस स्थिति में लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं जो उनपर सूट नहीं करता। कपड़े और मेकअप का काम तो फिर भी समझ आता है बात जाकर हेयरस्टाइल पर फसती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है और आप दिवाली पार्टी के लिए अपने हेयरस्टाइल को लेकर परेशान हैं तो फिक्र न करें। आज हम आपको दिखने स्टाइलिश और ट्राई करने में आसान बॉलीवुड की उन सिग्नेचर हेयरस्टाइल के बार में बताने जा रहे हैं जो अभिनेत्रियों के पसंदीदा हैं और आपके दिवाली लुक को कूल बना देंगे। इसे देखकर लगेगा आप पार्लर से हेयरस्टाइल बनाकर आई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
स्लीक बन
दीपिका पादुकोण का सिग्नेचर हेयरस्टाइल स्लीक बन बनाने में आसान और हर लुक के साथ परफेक्ट मैच है। दीपिका स्लीक बन बनाने में नाहिर हैं। इस लुक को पाना आसान है, इसके लिए जरूरत है टेल कोंब की जिससे दीपिका जैसी साफ मिड पार्टिंग हो पाएगी और बन को चिकना बनाने के लिए थोड़ा सा सीरम या जेल।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
सुपर-स्ट्रेट लॉक
अगर आप ज्यादा मेहनत न करते हुए खूबसूरत चिक लुक पाना चाहती हैं तो दीपिका की तरह सुपर स्ट्रेट लॉक्स ट्राई करें। इस हेयरस्टाइल में मिड पार्टिंग लिए पतली कंघी, सीरम, स्ट्रेटनर और कुछ पिन की जरूरत होगी। 

4 of 5
- फोटो : instagram
लो पोनीटेल 
अपने पारंपरिक परिधान के साथ, करीना कपूर की तरह लो पोनीटेल हेयरस्टाइल ट्राई करें। हेयरस्टाइल को भी फेस्टिव टच देने के लिए हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर सकती हैं। चाहे तो छोटा और खूबसूरत का मांगटीका लगा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लो बन
जब साड़ियों की बात आती है, तो एक लो बन हमेशा लुक को हमेशा परफेक्ट बना देते हैं। प्रियंका की तरह सोबर लुक पाने के लिए लो बन बनाएं और गुलाब के फूलों से सजाएं। अपनी जुल्फों को दोनों तरफ से कर्ल करेंगी तो थोड़ा और निखार आ जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें