फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skincare and Haircare Routine: दिवाली की सफाई में खुद को न भूलें, करें स्किन और हेयर की खास देखभाल

Sun, 12 Oct 2025 03:39 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Skincare and Haircare Routine: दिवाली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में घरों में सफाई अभियान शुरू हो गया है। इस बीच अपने चेहरे और बालों की सफाई का खास ध्यान रखें। उसके लिए यहां कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
दिवाली की सफाई में खुद को न भूलें, करें स्किन और हेयर की खास देखभाल
Skincare and Haircare Routine: दिवाली का त्योहार न केवल रोशनी और खुशियों का पर्व है, बल्कि सफाई और तैयारी का भी समय होता है। घर की सफाई करते-करते अक्सर महिलाएं खुद की स्किन और बालों की देखभाल भूल जाती हैं, जिससे त्योहार के दिन थकान, रूखी त्वचा और बेजान बाल देखने को मिलते हैं।

ऐसे में त्योहार की भागदौड़ में भी ये जरूरी है कि आप अपनी त्वचा और बालों का विशेष ध्यान रखें। स्किन और बालों को हाइड्रेट रखने के लिए आपको कुछ न कुछ टिप्स फॉलो अवश्य ही करनी चाहिए।

तो अगर त्योहार पर खूबसूरत दिखना है, तो खुद की देखभाल को नजरअंदाज न करें। ध्यान रखें कि दिवाली की रौनक तभी पूरी होती है जब आप खुद भी तरोताजा और दमकती हुई महसूस करें। इसलिए नीचे दिए गए टिप्स से अब सफाई के साथ-साथ खुद को भी करें फेस्टिव रेडी!

विज्ञापन

2 of 7
चेहरे को धूल से बचाएं - फोटो : Adobe stock
 चेहरे को धूल से बचाएं

सफाई करते समय चेहरे पर डस्ट, डिटर्जेंट या क्लीनिंग प्रोडक्ट्स के केमिकल्स लगने से स्किन पर एलर्जी, रैशेज या जलन हो सकती है। इससे बचने के लिए  हमेशा फेस मास्क या स्कार्फ से चेहरा ढक लें। सफाई के बाद माइल्ड फेस वॉश से चेहरा साफ करें। इसके बाद हल्का और हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइज़र चेहरे पर लगाएं।

 
विज्ञापन

3 of 7
हाथों की सुरक्षा का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
हाथों की सुरक्षा का ध्यान रखें

घर की सफाई में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल आपके हाथों का होता है। पानी और डिटर्जेंट्स से स्किन ड्राई और खुरदरी हो सकती है। इसलए रबर के दस्ताने पहनकर ही सफाई करें। बर्तन या सफाई के बाद हाथ धोकर हैंड क्रीम लगाएं। नेल्स को ट्रिम करके साफ रखें, ताकि गंदगी अंदर न जाए।

 

4 of 7
स्किन की गहराई से सफाई करें - फोटो : Adobe stock
स्किन की गहराई से सफाई करें

सफाई के दौरान चेहरे के पोर्स में धूल जमा हो सकती है, जिससे पिंपल्स और स्किन डल दिखने लगती है। इसलिए सफाई के दौरान हफ्ते में 2 बार माइल्ड स्क्रब से एक्सफोलिएट करें। क्लीन अप के बाद एलोवेरा जेल या लाइट फेस सीरम लगाएं। अगर समय कम है, तो टोनर से फेस क्लीन करें और मॉइश्चराइज करना न भूलें।

 
विज्ञापन

5 of 7
बालों को धूल से बचाकर रखें - फोटो : Adobe stock
बालों को धूल से बचाकर रखें

धूल और पसीना बालों की जड़ों को कमजोर कर देता है, जिससे हेयर फॉल शुरू हो सकता है। इसलिए बालों को बांध लें या स्कार्फ से ढकें। ध्यान रखें कि खुले बालों में जल्दी धूल फंसती है, इसलिए क्लच या जूड़ा लगाएं। सफाई के बाद तो बालों को अवश्य ही धोएं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
तेल की मालिश करें - फोटो : Adobe stock
 तेल की मालिश करें 

सफाई के दौरान सप्ताह में 1-2 बार बालों में तेल लगाने से स्कैल्प को पोषण मिलता है और तनाव भी कम होता है। इसके लिए नारियल, बादाम या ऑलिव ऑयल को गुनगुना कर लें। इसके लिए हल्के हाथों से सिर की मसाज करें। चाहें तो बालों को तौलिए से लपेटकर 30 मिनट बाद धो लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नाइट स्किन केयर को न भूलें - फोटो : Adobe stock
नाइट स्किन केयर को न भूलें

सारा दिन सफाई में मेहनत के बाद रात को स्किन को आराम और रीपेयर की जरूरत होती है। इसके लिए रात में सोने से पहले धूल को हटाने के लिए क्लेंज़र का इस्तेमाल करें। उसके बाद नाइट क्रीम, फेस ऑयल या एलोवेरा जेल लगाएं। होंठों पर लिप बाम और आंखों के नीचे आई क्रीम लगाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें