फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: कोरोना महामारी के बीच जा रहीं फेशियल कराने तो रखें इन बातों का ध्यान

Sat, 07 Nov 2020 09:50 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सजने-संवरने में जुटीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
दिवाली नजदीक है। ऐसे में सभी घर की साफ-सफाई से लेकर सजावट की तैयारियों में व्यस्त हो जाते हैं। लेकिन महिलाओं के लिए घर की साजसज्जा के साथ ही खुद को भी खूबसुरत रखना जरूरी है। क्योंकि घर के कामों में उलझकर खुद पर ध्यान देने का समय ही नहीं बचता। ऐसे में आखिरी विकल्प बचता है कि अपनी डल और बेजान त्वचा को पार्लर जाकर निखारा जा सके। लेकिन हर बार की तरह इस बार की दिवाली सामान्य नही है। घर से बाहर निकलने के लिए जरूरी है कि सारे जरूरी सावधानियों का ध्यान रखा जाए। अगर आप भी इस दिवाली पार्लर जाकर फेशियल कराने की सोच रही हैं। तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
dry skin - फोटो : Pixabay
घर की साफ-सफाई के दौरान धूल-मिट्टी चेहरे को रूखी और बेजान बना देती है। साथ ही त्वचा डल और मुरझाई नजर आने लगती है। ऐसे में फटाफट ग्लो के लिए पार्लर जाना बेहतर विकल्प नजर आता है। लेकिन जरूरी है सारी सावधानियों का ध्यान रखा जाए जिससे कि वायरस की चपेट में कोई ना आए। अगर आप दिवाली के मौके पर पार्लर जाने की सोच रही हैं तो घर के पास वाले पार्लर में ही जाएं। क्योंकि इस पार्लर में आस-पास के लोग ही आएंगे और आपको पूरी जानकारी होगी कि वहां पर कोई कोरोना संक्रमित महिला नही गई है।
विज्ञापन

3 of 5
eye makeup - फोटो : pexels
पार्लर में जाकर इस बात से पूरी तरह आश्वस्त हो जाएं कि वो लोग सुरक्षा का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। मसलन, कपड़ों की जगह पर टिश्यू पेपर का इस्तेमाल सेफ होगा। फेशियल के बाद चेहरे को क्लीन करने के लिए टिश्यू का ही इस्तेमाल करें।

4 of 5
parlour - फोटो : amar ujala
साथ ही पार्लर को ठीक तरीके से हर रोज डिसइंफेक्ट किया जाता है कि नहीं। पार्लर में सेनेटाइजर का प्रयोग हर बार कुछ छूने के बाद वहां की कर्मचारी को करने को कहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैलून - फोटो : अमर उजाला
ऐसे पार्लर में ही जाएं फेशियल के लिए जहां पर सारे कर्मचारी फेसशील्ड लगाकर काम कर रहे हों। जिससे कि वायरस के फैलने का खतरा कम हो। संभव हो तो पार्लर में ऐसे समय पर जाएं। जिस समय भीड़ कम हो। पहले से अप्वाइंटमेंट लेना भी पार्लर में ठीक होगा। जिससे कि वो साफ-सफाई का भरपूर ध्यान रख सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें