जब भी अच्छे बालों की बात आती है तो सुंदर, घने और चमकदार बालों की तस्वीर घूमने लगती है लेकिन सच तो ये है कि अच्छे बालों की पहचान अच्छे और हेल्दी स्कैल्प से होती है। एक हेल्दी स्कैल्प, हेल्दी बालों की निशानी है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिवाली के दौरान स्कैल्प में बहुत जल्दी गंदगी बैठती है इसलिए जरूरी है कि एक अच्छे लेकिन माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल किया जाए जिससे स्कैल्प साफ भी हो जाए और इसको नुकसान भी ना पहुंचे। शैंपू अपने बालों और स्कैल्प को ध्यान में रखकर चुनें जिसमें सिलिकॉन या पैराबेन ना हो, जिससे सफाई भी हो और नमी भी बरकरार रहे।