फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skincare Mistakes: क्या आप भी ऐसे धोते हैं चेहरा? ये 5 आदतें त्वचा को तेजी से खराब कर सकती हैं

Tue, 10 Mar 2026 03:18 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Face Wash Mistakes: चेहरा धोते समय बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल करना, जरूरत से ज्यादा फेस वॉश लगाना, बार-बार चेहरा धोना, स्किन टाइप के अनुसार फेस वॉश न चुनना और गंदे तौलिये से चेहरा पोंछना आम गलतियां हैं। ये आदतें त्वचा को रूखा, बेजान और डैमेज कर सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Face Wash - फोटो : Adobe stock
Face Wash Karne Ka Sahi Tarika: त्वचा की देखभाल का पहला और सबसे जरूरी काम है चेहरे की सही तरीके से सफाई। दिनभर की धूल, पसीना और प्रदूषण त्वचा पर जमा होकर उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। लोग ये बात जानते हैं, इसलिए वह चेहरा धोना नहीं भूलते। लेकिन ज्यादातर लोग चेहरा धोते समय ही ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो धीरे धीरे उनकी त्वचा को रूखा, बेजान और संवेदनशील बना देती है। 

इसलिए केवल चेहरा धोना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही तरीके से फेस वाॅश करना जरूरी है। त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, अगर चेहरा धोने का तरीका सही न हो तो महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट भी अपना असर नहीं दिखा पाते। आइए जानते हैं चेहरा धोते समय होने वाली 5 आम गलतियां और उनसे बचने का सही तरीका।
विज्ञापन

2 of 6
Face Wash - फोटो : Adobe stock
बहुत गर्म पानी से चेहरा धोना

कई लोग चेहरे की सफाई के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह आदत त्वचा के लिए नुकसानदेह हो सकती है। इससे त्वचा की प्राकृतिक नमी खत्म हो सकती है। गर्म पानी में मुंह धोने से स्किन ड्राई और संवेदनशील हो सकती है। साथ ही त्वचा की सुरक्षा परत कमजोर पड़ सकती है। सही तरीका है कि चेहरा धोने के लिए हमेशा हल्के गुनगुने या ठंडे पानी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

3 of 6
Face Wash - फोटो : Adobe stock
जरूरत से ज्यादा फेस वॉश लगाना

कुछ लोगों को लगता है कि ज्यादा फेस वॉश लगाने से चेहरा ज्यादा साफ होगा, लेकिन यह सच नहीं है। ज्यादा फेश वाॅश लगाने से त्वचा ज्यादा ड्राई हो सकती है। त्वचा का नैचुरल ऑयल खत्म हो जाता है और जलन या रेडनेस हो सकती है। चेहरा धोने के लिए मटर के दाने जितना फेस वॉश पर्याप्त होता है।

4 of 6
skin care - फोटो : अमर उजाला
दिन में बार-बार चेहरा धोना

कई लोग दिनभर में 5-6 बार चेहरा धोते हैं, जिससे त्वचा को नुकसान हो सकता है। ऐसा करने से त्वचा का नैचुरल ऑयल खत्म हो जाता है। स्किन ज्यादा ऑयल बनाने लगती है और मुंहासे बढ़ सकते हैं। दिन में 2 से 3 बार चेहरा धोना पर्याप्त होता है।
विज्ञापन

5 of 6
Face Wash - फोटो : Adobe stock
स्किन टाइप के अनुसार फेस वॉश न चुनना

हर त्वचा की जरूरत अलग होती है। गलत फेस वॉश इस्तेमाल करने से भी स्किन की समस्या बढ़ सकती है। जैसे ऑयली स्किन के लिए जेल बेस्ड फेस वॉश सही रहता है। ड्राई स्किन के लिए क्रीम बेस्ड फेस वॉश और सेंसिटिव स्किन के लिए माइल्ड क्लेंजर का उपयोग करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
towel - फोटो : instagram
गंदे तौलिये से चेहरा पोंछना

चेहरा धोने के बाद कई लोग वही तौलिया इस्तेमाल करते हैं जो पूरे शरीर के लिए इस्तेमाल होता है। इसके कारण बैक्टीरिया त्वचा पर फैल सकते हैं। मुंहासे और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ता है। फेस वाॅश के बाद चेहरे को पोछने के लिए अलग और साफ तौलिया इस्तेमाल करें।


चेहरा धोने का सही तरीका

1. सबसे पहले हाथ साफ करें।

2. हल्के गुनगुने पानी से चेहरा गीला करें।

3. थोड़ी मात्रा में फेस वॉश लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।

4. 20–30 सेकंड बाद पानी से धो लें।

5. साफ तौलिये से हल्के से पोंछ लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें