BB And CC Cream: वैसे तो चेहरे का ग्लो बढ़ाने और दाग-धब्बों को छिपाने के लिए फाउंडेशन का इस्तेमाल किया जाता है, पर कई बार हैवी बेस लगाने का मन नहीं होता। ऐसे में लोग बीबी या सीसी क्रीम में से कोई भी लेकर इस्तेमाल करते हैं। जबकि इस्तेमाल से पहले ये जानना जरूरी है कि बीबी और सीसी क्रीम में फर्क क्या है।
दरअसल, बीबी (BB) और सीसी (CC) क्रीम दोनों ही स्किन केयर और मेकअप का कॉम्बिनेशन हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल और फॉर्मूला अलग-अलग होता है। अक्सर लोग इन दोनों को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन इनके फायदे और उपयोग में बड़ा अंतर होता है। आइए जानते हैं दोनों के बीच का अंतर और कौन-सी क्रीम आपकी स्किन के लिए ज्यादा बेहतर है।