फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की खूबसूरती का राज है

Fri, 01 Mar 2019 12:09 AM IST
मोना नारंग रूपायन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
deepika padukone - फोटो : instagram
खूबसूरती वहीं, जहां सेहत हो सही! दीपिका इस बात को अच्छी तरह जानती हैं, तभी तो मौसम बदलते हैं, देश बदलता है, लेकिन उनका खानपान नहीं बदलता और न ही उनकी डाइट और बेहतर दिनचर्या। खूबसूरत दिखने के लिए वह अपनी डाइट का खास ख्याल रखती हैं। साथ ही चेहरे और बालों को खूबसूरत बनाने के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करती हैं। आइए जानते हैं दीपिका की खूबसूरती के राज...
विज्ञापन

2 of 7
Ranveer Singh and Deepika Padukone - फोटो : Instagram
पूरा दिन फ्रेश दिखने के लिए वह ब्रेकफास्ट में उपमा, इडली के साथ दो अंडे और एक गिलास वसायुक्त दूध का सेवन करती हैं। इससे उन्हें दिन भर उर्जा मिलती है और उनका चेहरा खिला-खिला रहता है।
विज्ञापन

3 of 7
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका को भले ही शूटिंग के लिए अलग-अलग देशों में जाना पड़ता हो, लेकिन वह वहां भी भारतीय खाना ही पसंद करती हैं। वह लंच में दाल, रोटी, चावल और सलाद का सेवन करती हैं और अगर उनका मन नॉनवेज खाने का हो, तो वह लंच में दो रोटी और फ्राई फिश लेती है।

4 of 7
deepika padukone
शाम में वह हेल्दी स्नैक्स लेना पसंद करती हैं। साथ ही फिल्टर कॉफी के साथ सूखे मेवे लेती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
deepika padukone
दीपिका रात के खाने में रोटी के साथ हरी-पत्तेदार सब्जी और सलाद पसंद करती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
deepika padukone - फोटो : social media
दीपिका की ग्लोइंग स्किन का राज है नारियल तेल। वह रिमूवर से नहीं, नारियल तेल से मेकअप उतारती हैं। सुबह चेहरा धोने के बाद वह नारियल तेल से पांच मिनट तक चेहरे की मालिश करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
deepika padukone - फोटो : social media
दीपिका खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब सारा पानी पीती है। इससे शरीर के विषैले पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें