Dark Neck Remedies: लोग खूबसूरत दिखने के लिए अपने चेहरे, हाथ और पैरों का ध्यान तो रख लेते हैं, लेकिन वो अक्सर अपनी गर्दन का ध्यान रखना भूल जाते हैं। इसी वजह से गर्दन पर कालापन जमने लगता है। इस कालेपन को दूर करने के लिए वैसे तो बाजार में काफी तरह की क्रीम आती हैं, लेकिन ये हर किसी को सूट नहीं करती हैं।
इसी के चलते हम आपको यहां कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको आप एक बार आजमा कर देख सकते हैं। इन नुस्खों का असर आपको कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
नींबू और शहद का पैक
- फोटो : Freeepik.com
नींबू और शहद का पैक
इस पैक का इस्तेमाल तभी करें, जब आपको नींबू का रस सूट करता हो, क्योंकि नींबू के रस में पाए जाने वाले एसिडिक तत्व एलर्जी का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 9
नींबू और शहद का पैक
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस पैक को तैयार करने के लिए एक कटोरी में 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे अपनी गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं। आधे घंटे के लिए ऐसे ही इस पैक को लगा रहने दें और फिर धो लें। दो से तीन बार इस पैक का इस्तेमाल करें और फिर इसका असर देखें।
4 of 9
बेसन, हल्दी और दही का पैक
- फोटो : Adobe stock
बेसन, हल्दी और दही का पैक
इस नुस्खे को अपनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी। इन चीजों में 2 चम्मच बेसन, 1/4 चम्मच हल्दी, और 1 चम्मच दही सबसे अहम है।
विज्ञापन
5 of 9
बेसन, हल्दी और दही का पैक
- फोटो : Adobe stock
इसे बनाने के लिए एक कटोरी में सभी चीजो को एक कटोरी में मिक्स कर लें। इसके बाद इसे गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं। गर्दन पर लगाने के बाद इसे आधे घंटे ऐसे ही छोड़ दें और फिर धो लें। इससे भी आपकी गर्दन खिल उठेगी।
विज्ञापन
6 of 9
एलोवेरा
- फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल हर घर में पाया जाता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा के दाग-धब्बे कम हो जाते हैं। ऐसे में आप बिना सोचे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 9
एलोवेरा जेल
- फोटो : freepik
इसके इस्तेमाल के लिए यदि आप ताजा एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करेंगी तोइसका असर जल्दी दिखाई देगा। इसके लिए सबसे पहले एलोवेरा की पत्ती को निकाल लें और फिर उसे हर रोज अपनी गर्दन पर रगड़ें। कुछ ही दिन में इसका असर देखें।
8 of 9
आलू का रस
- फोटो : Freepik
आलू का रस
टैनिंग हटाने से लेकर पिग्मेंटेशन हटाने तक के लिए आलू के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको आलू के रस की जरूरत पड़ेगी।
आलू निकालने के लिए आलू को सबसे पहले कद्दूकस कर लें। इसके बाद इसे सूती कपड़े में रखकर निचोड़ लें और रस निकाल लें। इस रस को रूई में डुबोकर गर्दन पर लगाएं। इससे भी आपको जल्द ही राहत मिलेगी।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।