फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dark Neck Home Remedies: गर्दन पर दिखने लगा है कालापन तो ये घरेलू नुस्खे अपनाएं, कुछ ही दिन में दिखेगा असर

Tue, 03 Dec 2024 10:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्दन का कालापन एक सामान्य समस्या है, जो अक्सर डेड स्किन या हार्मोनल असंतुलन के कारण होती है। इस समस्या से निपटने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे दिए गए हैं, जिन्हें आप आजमा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
गर्दन पर दिखने लगा है कालापन तो ये घरेलू नुस्खे अपनाएं - फोटो : Adobe stock
Dark Neck Home Remedies: अक्सर हम अपने चेहरे, हाथ-पैर और का ध्यान रखते-रखते गर्दन पर तो ध्यान ही नहीं देते। यही वजह है कि कुछ समय में गर्दन पर कालापन जमा होने लगता है। ये कालापन कई बार गंदगी और धूल के चलते तो कई बार डेड स्किन या हार्मोनल असंतुलन के चलते पैदा होता है।

अगर सही समय पर इसपर ध्यान नहीं दिया गया तो ये कालापन बढ़ता जाता है, जो देखने में काफी भद्द लगता है। बहुत बार तो इसकी वजह से शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है।

ऐसे में आपकी इस परेशानी का हल हम लेकर आए हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप गर्दन का कालापन दूर कर सकते हैं। इन चीजों के इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य कर लें, ताकि आपको एलर्जी होने की संभावना नहीं रहे।
विज्ञापन

2 of 7
नींबू और शहद - फोटो : Freepik
नींबू और शहद 

 नींबू में ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो त्वचा के कालेपन को दूर करने में मदद करते हैं। वहीं शहद त्वचा को नमी प्रदान करता है। एक चम्मच नींबू के रस में आधा चम्मच शहद मिलाएं और इस मिश्रण को गर्दन पर लगाएं। गर्दन को 15 मिनट के बाद धो लें। 
विज्ञापन

3 of 7
बेसन और हल्दी - फोटो : Freepik.com
बेसन और हल्दी

बेसन और हल्दी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं त्वचा को अंदर से साफ करने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए एक चम्मच बेसन में आधी चम्मच हल्दी और पानी या दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे गर्दन पर लगाकर सूखने तक छोड़ें और फिर रगड़ कर साफ करें।

4 of 7
एलोवेरा जेल - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल

यदि आपके घर में एलोवेरा जेल उपलब्ध है तो इसका इस्तेमाल करके गर्दन के कालेपन को दूर करें। इसके इस्तेमाल के लिए आपको ताजे एलोवेरा जेल को गर्दन पर लगाकर आधे घंटे के बाद धो लेना है। 
विज्ञापन

5 of 7
दही और हल्दी - फोटो : istock
दही और हल्दी

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा के कालेपन को कम करने में मदद करता है। यदि इस्तेमाल करना चाहते हैं तो एक चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी मिलाकर गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।
विज्ञापन

6 of 7
टमाटर - फोटो : संवाद
 टमाटर

टमाटर में मौजूद लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के कालेपन को दूर करने में मदद करता है। ऐसे में इसका गूदा निकालकर गर्दन पर इसे हल्के हाथ से रगड़ें। कुछ देर के बाद गर्दन को साफ कर लें। कुछ दिन इसके इस्तेमाल से आपकी गर्दन चमकने लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
संतरे का छिलका - फोटो : Freepik.com
संतरे का छिलका

संतरे के छिलके में साइट्रिक एसिड होता है जो गर्दन के कालेपन को दूर करता है। इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो संतरे के छिलके को गर्दन पर हल्के हाथ से रगड़ें। यदि आप ऐसा करेंगे तो कुछ ही दिन में गर्दन का कालापन दूर हो जाएगा। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें