फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहनी के कालेपन को दूर करता है नारियल का तेल, ऐसे करना होगा इस्तेमाल

Sun, 11 Aug 2019 07:58 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
elbow - फोटो : instagram
चेहरे को चमकाने के लिए के तो आप घरेलू नुस्खों से लेकर ब्यूटी ट्रीटमेंट तक अपनाती हैं, लेकिन क्या आप उतना ही कोहनी और घुटने पर भी ध्यान देती हैं? बहुत बार आपको कोहनी और घुटनों के कालेपन की वजह से लोगों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ता होगा।
विज्ञापन

2 of 5
elbow - फोटो : instagram
अक्सर घुटनों के बल बैठने और कोहनी टेबल पर टिकाकर रखने से ये काले पड़ने लगते हैं।  यही कारण है कि हमारी कोहनी और घुटने का रंग त्वचा के रंग से अलग होता है। शरीर के ये हिस्से इतनी आसानी से साफ भी नहीं होते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे असरदार ब्यूटी टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर कोहनी और घुटनों के कालापन को झट से दूर किया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
black elbow
नींबू
इनकी सफाई के लिए बड़े बुर्जुगों का सबसे लोकप्रिय घरेलू उपाय नींबू और मलाई का पेस्ट है। इसके लिए आपको सबसे पहले नींबू छीलकर उसमें मलाई मिलाकर घुटनों और कोहनी पर लगानी है। नींबू के रस से त्वचा की गंदगी दूर होने के साथ कालापन भी दूर होता है।

4 of 5
aloevera
एलोवेरा
घुटने और कोहनी की सफाई के लिए एलोवेरा भी एक अच्छा विकल्प है। काले पड़े घुटनों और कोहनी पर नियमित रूप से इसके जैल का उपयोग करने से त्वचा के दाग-धब्बे साफ होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नारियल तेल
नारियल का तेल
नारियल का तेल मॉइस्चराइजिंग गुण से भरपूर होने के साथ त्वचा के लिए एक अच्छा टॉनिक भी है। नहाने से पहले अपने पूरे शरीर और कोहनी एवं घुटनों पर नारियल तेल लगाए, इससे त्वचा मुलायम रहती है और कोहनी और घुटने की त्वचा पर गंदगी नहीं जमती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें