फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Side Effects of Hair Coloring: बार-बार हेयर कराना बालों के लिए कितना खतरनाक ? आप भी जानें

Thu, 21 Aug 2025 01:48 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Side Effects of Hair Coloring: यदि आप भी कुछ-कुछ दिन के अंतराल पर बालों में कलर करते हैं तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको बताएंगे बार-बार हरेयर कलर करने के नुकसान।
विज्ञापन
1 of 6
बार-बार हेयर कराना बालों के लिए कितना खतरनाक ? आप भी जानें - फोटो : Adobe stock
Side Effects of Hair Coloring:  यदि आप भी कुछ-कुछ दिन के अंतराल पर बालों में कलर करते हैं तो यह लेख आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, आज के समय में हेयर कलरिंग फैशन का हिस्सा बन चुका है। हर कोई ट्रेंडी और नया लुक पाने के लिए बालों में बार-बार कलर करता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि लगातार बालों में कलर करने से आपके बालों और स्कैल्प को कितना नुकसान हो सकता है?  

इस लेख में हम विस्तार से बताएंगे कि बार-बार हेयर कलर करने से किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और कैसे आप अपने बालों को इन नुकसानों से बचा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बढ़ेगा हेयर फॉल - फोटो : freepik
 बढ़ेगा हेयर फॉल

अगर आप बार-बार बिना समय अंतराल के अपने बालों में कलर कराते हैं तो हेयर फॉल बढ़ सकता है। हेयर कलर बालों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इससे बालों की जड़ें कमजोर होती हैं। बालों की जड़ें कमजोर होते ही हेयर फॉल बढ़ जाता है। इसलिए थोड़ा संभल कर इसका इस्तेमाल करें। 

 
विज्ञापन

3 of 6
सिर पर बढ़ेगी खुजली - फोटो : Adobe stock
सिर पर बढ़ेगी खुजली

नियमित रूप से बार-बार हेयर कलर इस्तेमाल करने की वजह से स्कैल्प पर खुजली बढ़ जाती है। ये खुजली बहुत बार एलर्जी में बदलकर काफी परेशान कर देती है। इसलिए यदि आपको भी स्कैल्प पर अगर हल्की सी भी खुजली हो रही है तो तत्काल प्रभाव से हेयर कलर का इस्तेमाल बंद कर दें, वरना इस कारण आपकी दिक्कत बढ़ जाएगी। 

 

4 of 6
बाल होंगे रूखे और बेजान - फोटो : Adobe stock
बाल होंगे रूखे और बेजान

आजकल बाजार में कई ऐसे हेयर कलर मिलते हैं, जिनमें तमाम तरह के केमिकल पाए जाते हैं। ये केमिकल यदि बालों में ज्यादा इस्तेमाल किए गए तो इसकी वजह से बाल रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं। इसलिए यदि आप नहीं चाहते कि आपके बाल रूखे और बेजान हो जाएं तो अमोनिया वाले हेयर कलर को इस्तेमाल करने से बचें। 

 
विज्ञापन

5 of 6
बढ़ेगी डैंड्रफ की समस्या - फोटो : Adobe stock
बढ़ेगी डैंड्रफ की समस्या 

ज्यादा हेयर कलर के इस्तेमाल से स्कैल्प में नमी की कमी होने लगती है, जिस कारण स्कैल्प पर रूसी का जमना बेहद आम दिक्कत है। ऐसे में आपको भी उलझनों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए कोशिश करें कि एक बार कलर कराने के बाद थोड़ा गैप दें, ताकि बालों की स्कैल्प भी साफ रह सके। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बालों का सफेद होना - फोटो : Adobe Stock
बालों का सफेद होना

अगर आप कम उम्र से ही अपने बालों को रंगना शुरू कर देंगे तो इसका असर आपके बालों पर भी दिखेगा। ज्यादा हेयर कलर के इस्तेमाल से बाल भी कम उम्र में सफेद होने लगते है। फिर कुछ समय बाद आपको आदत हो जाएगी बाल रंगने की, क्योंकि सफेद बाल आपके लुक को अजीब दिखाएंगे। इसलिए इससे बचना है तो हेयर कलर से बचें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें