Gujarati Style Lehenga Ideas: शारदीय नवरात्रि का त्योहार न सिर्फ आस्था और भक्ति का प्रतीक है, बल्कि ये फैशन और ट्रेडिशन को खूबसूरती से अपनाने का भी मौका देता है। शारदीय नवरात्रि में जगह-जगह पर गरबा नाइट का आयोजन होता है, जिसमें आपका पहनावा बहुत अहम भूमिका निभाता है।
महिलाओं के लिए इसमें गुजराती स्टाइल लहंगा इस मौके पर सबसे पसंदीदा ऑप्शन माना जाता है। इसके रंग-बिरंगे डिजाइन, मिरर वर्क, भारी कढ़ाई और फ्लेयर्ड स्टाइल हर किसी का ध्यान खींचते हैं। लेकिन सही लुक पाने के लिए केवल सुंदर लहंगा चुनना ही काफी नहीं है, बल्कि उसकी फिटिंग, फैब्रिक, कलर कॉम्बिनेशन और एक्सेसरीज का सही तालमेल भी जरूरी होता है।
इस लेख में हम आपके लिए लाए हैं कुछ आसान और काम आने वाले टिप्स, जिनकी मदद से आप गरबा नाइट में बन सकती हैं सबसे खास और स्टाइलिश।
विज्ञापन
2 of 7
लहंगे का फैब्रिक हो सही
- फोटो : instagram
लहंगे का फैब्रिक हो सही
गरबा और डांडिया खेलते समय लोगों को काफी पसीना आता है, इसलिए इसके लिए हमेशा कॉटन के फैब्रिक का लहंगा तैयार कराएं। इस फैब्रिक का लहंगा आपके पसीने को पोछने का काम करेगा। इसमें आप सहज रहेंगी।
विज्ञापन
3 of 7
रंगों का रखें ध्यान
- फोटो : instagram
रंगों का रखें ध्यान
गुजराती स्टाइल लहंगा बनवा रहीं हैं तो रंगों का खास ध्यान रखें। गरबा नाइट में अगर चटक रंग का लहंगा पहनेंगी तो आपका लुक अच्छा दिखेगा। इन रंगों में लाल, पीला, नीला, हरा सबसे खास हैं।
4 of 7
वर्क पर नजर डालें
- फोटो : instagram
वर्क पर नजर डालें
आपके लहंगे का वर्क ही आपके लुक को खूबसूरत बनाने का काम करेगा। खासतौर पर पारंपरिक गुजराती कढ़ाई लहंगे को खास बनाती है। अगर आपको पारंपरिक कढ़ाई वाला फैब्रिक नहीं मिल रहा है तो मिरर वर्क का चयन भी आप कर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
लहंगे में होना चाहिए घेर
- फोटो : instagram
लहंगे में होना चाहिए घेर
ये सबसे अहम प्वाइंट है। आपके लहंगे में जितना ज्यादा घेर होता, गरबा खेलते समय ये उतना ही अच्छा लगेगा। इसलिए अपने लहंगे को खूब ही घेरदार बनवाएं। आप इसके लिए अगर किसी एक्ट्रेस के लुक पर भी नजर डालेंगी तो भी उससे टिप्स ले सकती हैं।
विज्ञापन
6 of 7
चोली की फिटिंग हो सही
- फोटो : instagram
चोली की फिटिंग हो सही
लहंगा तैयार कराते समय अपने टेलर भैया को ये बात कहना नहीं भूलें कि आपकी चोली आपको असहज नहीं करनी चाहिए। ये स्टाइलिश तो होनी चाहिए, लेकिन इसका कंफर्टेबल होना भी बेहद जरूरी है। अगर ये कंफर्टेबल नहीं होगी, तो हो सकता है आपको गरबा खेलने में दिक्कत हो।
यदि आपके लहंगे में ज्यादा हैवी वर्क नहीं भी है तो उसमें काम एड कराएं। जैसे कि आप अपनी चोली में डोरी, टैसल्स और शीशे का प्रयोग कर सकती हैं। ये आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।