फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: बाल हो रहे हैं डैमेज तो करें ये काम, सिल्की-शाइनी बाल देखकर लोग करेंगे तारीफ

Tue, 17 Dec 2024 02:17 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके बाल डैमेज हो रहे हैं, तो उन्हें ठीक करने के लिए आप निम्नलिखित उपाय अपना सकते हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 7
बाल हो रहे हैं डैमेज तो करें ये काम - फोटो : Adobe stock
Hair Care Tips: लड़कियों के साथ-साथ लड़कों के लुक को स्टाइलिश बनाने में उनके बालों का काफी योगदान होता है। हर कोई ये चाहता है कि उनके बाल घने, काले और शाइनी रहें। लेकिन मौसम में बदलाव और प्रदूषण की वजह से बालों का हमेशा चमकते और लहराते रहना काफी मुश्किल होता जा रहा है। खासतौर पर जिनके बाल लंबे होते हैं, उन्हें तो अपने बालों का खास ध्यान रखना पड़ता है।

यदि आप भी डैमेज बालों से परेशान हैं तो आपको भी ध्यान रखने की जरूरत है। डैमेज बालों की देखभाल के लिए नीचे कुछ सुझाव दिए गए हैं, जो आपके बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने में मदद करेंगे। इसके अलावा अगर बाल डैमेज ज्यादा है, तो एक हेयर स्पेशलिस्ट (डर्मेटोलॉजिस्ट) से सलाह लें, ताकि इसका सही से ध्यान रखा जा सके। 
विज्ञापन

2 of 7
सही होना चाहिए शैंपू और कंडीशनर - फोटो : Adobe stock
सही होना चाहिए शैंपू और कंडीशनर

यदि आप नहीं चाहते कि आपके बाल डैमेज हो रहे हैं तो हमेशा अपने बालों के टाइप के अनुसार शैम्पू और कंडीशनर का चुनाव करें। अगर बाल ड्राई या डैमेज हैं, तो मॉइस्चराइजिंग शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें, ताकि आपके डैमेज हेयर को पोषण मिल सके।
विज्ञापन

3 of 7
हीटिंग टूल्स से रखें दूर - फोटो : iStock
हीटिंग टूल्स से रखें दूर

आजकल लड़कियों के साथ-साथ लड़के भी बालों को स्टाइल करने के लिए हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। आप भी बालों को ज्यादा हीटिंग टूल्स जैसे स्ट्रेटनर, कर्लर या ड्रायर से बचाएं। अगर इनका उपयोग करना हो, तो हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे का इस्तेमाल करें।

4 of 7
हेयर मास्क और तेल है जरूरी - फोटो : Adobe stock
हेयर मास्क और तेल है जरूरी

बालों में पोषण देना चाहते हैं तो सप्ताह में एक-दो बार हेयर मास्क लगाना और बालों को अच्छे से तेल लगाना जरूरी है। नारियल तेल, आर्गन तेल, जैतून का तेल, या बादाम तेल बालों को पोषण देते हैं और डैमेज को कम करते हैं। इसलिए आप इन तेलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हेयर मास्क भी आप घर पर तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
ठंडे पानी का करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
ठंडे पानी का करें इस्तेमाल

सर्दी का मौसम है, ऐसे में लोग बालों को गर्म पानी से धोते हैं। जबकि गर्म पानी बालों को और ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। बालों को ठंडे पानी से धोने से उनकी नमी बनी रहती है। इसलिए हमेशा बाल धोने के लिए ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

6 of 7
बालों को नियमित रूप से ट्रिम करें - फोटो : Freepik
बालों को नियमित रूप से ट्रिम करें

बालों के डैमेज एंड्स को हटाने के लिए नियमित रूप से ट्रिम कराना महत्वपूर्ण है। इससे बालों की ग्रोथ भी बेहतर होती है। यदि आप दोमुंहे बालों को समय से नहीं हटाएंगे तो इससे बाल और भी ज्यादा डैमेज होने लगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कम रासायनिक उत्पादों का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
कम रासायनिक उत्पादों का इस्तेमाल करें

आजकल हर किसी को बाल कलर करने शौक लगा है, जबकि ये बालों को काफी नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में हेयर डाई, या अन्य रासायनिक उत्पादों का इस्तेमाल कम से कम करें। इन उपायों को अपनाकर आप अपने बालों की सेहत सुधार सकते हैं और उन्हें डैमेज होने से बचा सकते हैं।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें