फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालों की देखभाल करने में रखें इन बातों का ख्याल, झड़ने से लेकर रूखेपन की समस्या से मिल जाएगी निजात

Sat, 11 Apr 2020 05:24 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लॉकडाउन के समय सभी घर में रहने को मजबूर हैं। जिसकी वजह से दिनचर्या में भी बदलाव हो गया है। इस दौरान सेहत के साथ ही बालों और चेहरे का भी ख्याल रखें। लेकिन कई बार रोजमर्रा के दिनों में बालों की सही देखभाल न होने की वजह से वो रूखे और बेजान हो जाते हैं, झड़ने लगते हैं। बालों को टूटने, झड़ने से बचाने के जरूरी है कि रोजाना इन बातों का ध्यान रखें। 
 
विज्ञापन

2 of 5
रोजाना बाल धोएं
भले ही आप घर पर हों लेकिन बालों को धोने में लापरवाही न करें। ऐसा नहीं है कि केवल घर से बाहर निकलने पर ही धूल-मिट्टी होती है। घर पर रहने से भी बाल वैसे ही गंदे हो जाते हैं इसलिए जरूरी है कि रोजाना बालों में शैंपू किया जाए। शैंपू करने से बाल गंदे कम होंगे और झड़ेंगे कम।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें
बालों को केवल शैंपू करना पर्याप्त नहीं होता है। उनको सिल्की और शाइनी रखना है तो कंडीशनर करना ना भूलें। बाजार के केमिकल वाले कंडीशनर का इस्तेमाल नहीं करना चाहती तो घर पर ही कुछ नेचुरल चीजें जैसे केला, नारियल का तेल और शहद को मिलाकर उसे बालों में लगाएं। कुछ देर के बाद बालों को धो लें। ऐसा करने से बालों के रूखेपन की समस्या जल्दी ही खत्म हो जाएगी।

 

4 of 5
बालों को सही तरीके से सुखाना
बालों को घर से निकलने से पहले ठीक तरीके से सुखाना बहुत जरूरी है। इसके लिए चाहे तो सूखे तौलिए का इस्तेमाल करें या ब्लो ड्रायर का। लेकिन ध्यान रखे कि ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करने से पहले उसका तापमान देख लें। ज्यादा तापमान होने पर ही ब्लो ड्रायर बालों की नमी उड़ा देता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
हेयर मास्क को अपनाएं
बालों को टूटने झड़ने से बचाना है तो लॉकडाउन के समय बालों की देखभाल जमकर करें। बालों पर घर पर ही नेचुरल तरीके से हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। हेयर मास्क बनाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें