बालों का सफेद होना आजकल आम बात है। कम उम्र के लोगों में ही बाल सफेद हो रहे हैं। जिसका कारण केमिकल वाले प्रोडक्ट, खानपान की कमी या फिर तनाव की समस्या रहती है। सफेद बालों को छिपाने के लिए ज्यादातर लोग कलर या डाई लगाना शुरू कर देते हैं। जिससे बालों को और भी ज्यादा नुकसान होता है। बाल टूटने, झड़ने के साथ ही कमजोर होने लगते हैं और बालों का सफेद होना बढ़ जाता है। बालों को काला करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। ये धीरे-धीरे बालों के सफेद होने को कम करेंगे। करी पत्ते का इस्तेमाल सांभर और ज्यादातर तड़़के के लिए किया जाता है। गुणों के खान करी पत्ता बालों की कई सारी समस्याओं को दूर करता है। तो चलिए जानें कैसे इसे इस्तेमाल करें।