फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cracked Heel: फटी एड़ियों को सही करने के लिए अब नहीं है महंगी क्रीम की जरूरत, बस ट्राई करें ये नुस्खे

Wed, 29 Oct 2025 12:15 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cracked Heel Remedies:  सर्दियां आते ही लोगों की एड़ियां फटने लगती हैं। ऐसे में हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनकी वजह से आपकी एड़ियां होंगी एकदम सॉफ्ट...
विज्ञापन
1 of 8
फटी एड़ियों को सही करने के लिए अब नहीं है महंगी क्रीम की जरूरत - फोटो : अमर उजाला
Cracked Heel Remedies: सर्दियों का मौसम आते ही एक आम समस्या लोगों के सामने आ खड़ी होती है। ये समस्या है एड़ियों के फटने की। दरअसल, ठंडी हवा और कम नमी के कारण पैरों की त्वचा रूखी और खुरदरी हो जाती है, जिससे एड़ियां फटने लगती हैं और चलने-फिरने में तकलीफ होती है। कई बार तो ये दिक्कत इतनी बढ़ जाती है कि डॉक्टर के पास तक जाना पड़ जाता है। 

इसके लिए वैसे तो बाजार में तमाम तरह की क्रीम मिलती हैं, लेकिन इनका असर भी कुछ समय तक ही रहता है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में, जो आपकी एड़ियों को नर्म और सॉफ्ट बना सकते हैं। इन उपायों में प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जो स्किन को मॉइस्चराइज करते हैं और फटने से रोकते हैं।  
विज्ञापन

2 of 8
पहला नुस्खा - फोटो : Adobe stock
 पहला नुस्खा

इस नुस्खे को ट्राई करने के लिए नारियल तेल और शुगर की जरूरत पड़ेगी। दोनों को एक साथ मिक्स करके अपने पैरों पर अप्लाई करें। इसके बाद हल्के साथ से पैरों में मसाज करें।
विज्ञापन

3 of 8
पहला नुस्खा - फोटो : Freepik.com
हफ्ते में 2–3 बार शुगर स्क्रब से एक्सफोलिएट करें। इससे आपको जरूर फर्क दखेगा। इसके इस्तेमाल के समय ध्यान रखें कि चीनी पिसी हुई होनी चाहिए।

 

4 of 8
दूसरा नुस्खा - फोटो : Adobe stock
दूसरा नुस्खा

इस नुस्खे को ट्राई करने के लिए आपको गुलाब जल और शीया बटर की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए सबसे पहले तो गुलाब जल और शीया बटर मिलाकर पैक बनाएं।
विज्ञापन

5 of 8
दूसरा नुस्खा - फोटो : Adobe stock
अब इस पैक को अपनी एड़ियों पर अप्लाई करें। 15 मिनट लगाने के बाद पैरों को गर्म पानी से धो लें।

 
विज्ञापन

6 of 8
तीसरा नुस्खा - फोटो : freepik.com
तीसरा नुस्खा

आखिर में इस तीसरे नुस्खे को अगर ट्राई करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सिर्फ हल्दी और दूध की जरूरत पड़ेगी। तो बस एक कटोरी मे दो चम्मच दूध लेकर उसमें हल्दी मिक्स करें।
विज्ञापन

7 of 8
तीसरा नुस्खा - फोटो : इंस्टाग्राम
फटी एड़ियों पर हल्दी और दूध का पेस्ट लगाएं। 10 मिनट बाद इसे पानी से साफ करें। कुछ ही दिन में आपको इसका असर दिखेगा। 

 
विज्ञापन

8 of 8
बरतें ये सावधानियां - फोटो : Adobe stock
बरतें ये सावधानियां
  • रोजाना दिन में दो बार पैरों को धोकर एड़ियों को मॉइस्चराइज करें।
  • जब ठंड ज्यादा बढ़ जाए तो मोजे पहनकर रखें और सर्दियों में एड़ियों को ढके रहें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें