डॉक्टर से सलाह लेकर ही आगे बढ़ें
- फोटो : सोशल मीडिया
जादू नहीं है ट्रीटमेंट
कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट या कॉस्मेटिक सर्जरी के पीछे भी मुख्य लक्ष्य उन लोगों का इलाज करना रहा है जो किसी बीमारी, दुर्घटना या अन्य कारण से चेहरे या त्वचा का सुधार चाहते हैं। जाहिर है कि इससे सुधार भी होता है और इसी कारण से लोगों ने इसे सामान्य मेकअप जितनी सहजता से अपनाना शुरू कर दिया, लेकिन यह इतना सरल भी नहीं। फेशियल फिलर्स चेहरे और त्वचा में वॉल्यूम तो एड कर सकते हैं लेकिन इनसे त्वचा को हुए नुकसान की स्थाई भरपाई नहीं होती। ये त्वचा की क्वालिटी को सुधार नहीं सकते। तो अगर आपके चेहरे पर गहरे दाग-धब्बे, चोट के निशान, फुंसियां या त्वचा संबंधी कोई तकलीफ है तो जरूरी है कि डर्मेटोलॉजिस्ट से परामर्श लें, बजाय बिना सलाह फेशियल फिलर्स अपनाने के।