घने और मुलायम बाल हर किसी की चाहत होती है। लेकिन कई बार धूप, धूल-प्रदूषण और स्टाइलिंग की वजह से बाल नीचे से दो मुंहे हो जाते हैं। साथ ही बिल्कुल बेजान और रूखे से हो जाते हैं। जिन पर किसी तरह का प्रोडक्ट काम ही नहीं करता। अगर आप भी अपने बालों की फ्रीजीनेस से परेशान तो बालों की देखभाल में इन छोटे बदलाव को लाकर देखें। फिर देखें कैसे बालों का रूखापन और दोमुंहे बाल खत्म होने लगेंगे। साथ ही बाल भी लंबे और घने दिखेंगे। तो चलिए जानें फ्रिज फ्री बालों के लिए हैक्स।