फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Common Bathing Mistakes: नहाते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां, जो त्वचा को पहुंचाती हैं नुकसान

Thu, 29 May 2025 09:36 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Common Bathing Mistakes: नहाते समय अक्सर लोग जाने-अनजाने में ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जो त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
नहाते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां - फोटो : Adobe stock
Common Bathing Mistakes: गर्मी के मौसम में राहत पाने का सबसे अच्छा तरीका है नहाना। यही वजह है कि इस मौसम में तो लोग दो से तीन बार नहा लेते हैं। इस मौसम में बार-बार नहाना अच्छा माना जाता है, क्योंकि इससे शरीर को राहत मिलती है और पसीने की बदबू से भी छुटकारा मिलता है।

नहाना काफी सरल काम है, लेकिन इसके बावजूद कई बार नहाते समय हम कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिस कारण स्किन स्किन डैमेज हो जाती है। यहां हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी इन्हें दोहराना बंद कर दें।
विज्ञापन

2 of 7
गर्मी में भी गर्म पानी का इस्तेमाल - फोटो : Adobe Stock

गर्मी में भी गर्म पानी का इस्तेमाल

बहुत से लोग इस भीषण गर्मी के मौसम में भी गर्म पानी से नहाते हैं। जबकि गर्मी पानी से तो ठंड के मौसम में भी नहीं नहाना चाहिए। गर्म पानी त्वचा के प्राकृतिक तेल को खत्म कर देता है, जिस कारण स्किन काफी रूखी होने लगती है। ऐसे में हमेशा ठंडे पानी से ही नहाएं। यदि आप गर्म पानी से नहा भी रहे हैं तो याद रखें कि ये पानी एकदम हल्का गुनगुना होना चाहिए।  

 
विज्ञापन

3 of 7
देर तक नहाना - फोटो : Adobe stock
देर तक नहाना

गर्मी के मौसम में शॉवर चलाकर नहाना हर किसी को अच्छा लगता है। उसके सामने से तो हटने का मन ही नहीं करता। यदि आप भी देर तक नहाते रहते हैं, तो आपको भी संभलने की जरूरत है। ज्यादा देर तक नहाने से त्वचा की नमी खत्म होने लगती है। 10 मिनट नहाने के लिए काफी पर्याप्त माने जाते हैं। 

 

4 of 7
ज्यादा साबुन घिसना - फोटो : Adobe stock
ज्यादा साबुन घिसना

नहाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि ज्यादा साबुन घिसने से कभी भी त्वचा की सफाई नहीं होती। एक बार साबुन लगाकर आपको हाथ से ही त्वचा की गंदगी को साफ करना होगा। ज्यादा साबुन लगाने से भी स्किन डैमेज होने लगती है, इसलिए ऐसा कभी न करें। 
विज्ञापन

5 of 7
हार्श प्रोडक्ट का इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
हार्श प्रोडक्ट का इस्तेमाल

ज्यादातर लोग नहाते समय खुशबू वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि लोगों को यही ज्यादा पसंद आते हैं। जिन प्रोडक्ट में खुशबू आती है, उसमें ज्यादा हार्श प्रोडक्ट का इस्तेमाल होता है। इसलिए आप नहाने के प्रोडक्ट खरीदते समय उसमें दिए गए इंग्रीडिएंट को एक बार चेक अवश्य कर लें। 

 
विज्ञापन

6 of 7
ज्यादा कस के रगड़ना - फोटो : Adobe stock
ज्यादा कस के रगड़ना

त्वचा को न तो हाथ से और न ही लूफा से ज्यादा तेज रगड़ना चाहिए। यदि आप स्किन को ज्यादा तेज रगड़ेंगे तो इससे आपकी स्किन डैमेज होने लगेगी। कई बार तो ज्यादा तेज रगड़ने से स्किन छिल भी जाती है। इसलिए इससे भी बचें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तौलिए से कस के रगड़ना - फोटो : instagram
तौलिए से कस के रगड़ना

ध्यान रखें कि नहाने के बाद स्किन काफी सॉफ्ट हो जाती है। इसलिए नहाने के बाद तुरंत तौलिए को कस के त्वचा पर न रगड़ें। आपको हमेशा हल्के हाथ से ही तौलिया इस्तेमाल करना है। हल्के हाथ से पोंछने से भी शरीर का पानी सूख जाता है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें