फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी का ये छिलका बालों में लौटाएगा रंगत, इस तरह से करें इस्तेमाल

Wed, 28 Apr 2021 09:28 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
potato peel
बालों का असमय सफेद होना आजकल की आम समस्या है। इससे बचने के लिए अक्सर लोग केमिकल वाले कलर का इस्तेमाल करते हैं। जिसका नतीजा होता है बालों का झड़ना और रूखा होना। बाल बेजान हो जाते हैं और उनकी पुरानी रंगत भी खत्म हो जाती है। अगर आपके बालों के साथ ही कुछ ऐसा ही हो रहा है तो एक बार आलू के छिलके को इस्तेमाल करके देखें। ये बालों को काला करने का नेचुरल तरीका है। 
विज्ञापन

2 of 4
hair - फोटो : सोशल मीडिया।
बालों को काला करने के लिए आलू के छिलके का इस्तेमाल किया जाता है। यह नुस्खा कई सालों से आजमाया हुआ है। आलू के छिलके में मौजूद स्टार्च एक प्राकृतिक कलर के रूप में काम करता है।आलू के छिलके के हेयर मास्क में मौजूद विटामिन ए, बी और सी स्कैल्प पर जमे तेल को हटाकर बालों में डैंड्रफ नहीं होने देते हैं। इतना ही नहीं आलू में आयरन, जिंक, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे कई मिनरल्स होने की वजह से बालों का गिरना भी कम होता है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बनाने का तरीका
सबसे पहले आलू के छिलके उतार लें। इसके बाद इन छिलको को एक कप ठंडे पानी में डालकर अच्छे से उबालें। जब यह पूरी तरह उबल जाए, तो इसे 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। फिर इस मिश्रण को थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। इस पानी को एक जार में भरकर रख दें। इस आलू के पानी से आने वाली तीखी गंध से छुटकारा पाने के लिए आप इसमें कुछ बूंद लैवेंडर ऑयल की भी डाल सकते हैं।  
विज्ञापन

4 of 4
hair - फोटो : pixa
लगाने का तरीका
इस मिश्रण को यदि साफ और गीले बालों में लगाया जाये तो आलू के छिलके का ये पानी ज्यादा बेहतर रिजल्ट देता है। आलू के छिलके के इस पानी को आप अपने स्कैल्प पर धीरे-धीरे 5 मिनट मसाज देने के साथ लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इस आलू के पानी को 30 मिनट तक अपने बालों में ऐसे ही लगा छोड़ दें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें