फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन के साथ ही दुल्हे को भी करना चाहिए शादी के पहले ये सारी तैयारी, दिखेंगे बिल्कुल परफेक्ट

Tue, 27 Apr 2021 09:16 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
bride groom
शादी के दिन हर दुल्हन सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। लेकिन इसी के साथ जरूरी है कि दुल्हे राजा भी खुद को निखार कर शादी के मंडप में पहुंचे। तभी तो जोड़ी परफेक्ट नजर आएगी। ऐसे में जरूरी है कि दुल्हन की तरह ही दुल्हे को भी अपनी ग्रूमिंग का पूरा ख्याल शादी के दिन से पहले ही रखना शुरू कर देना चाहिए। तो चलिए जानें किस तरह से वो खुद की देखभाल खास दिन के पहले से करना सुरू करें।
 
विज्ञापन

2 of 6
groom
कब से शुरू करें तैयारी
सामान्यतः किसी भी तरह का ग्रूमिंग पैकेज लेने के लिए शादी के दिन से 3-4 दिन पहले से तैयारी शुरू कर दी जाती है। लेकिन अगर आप किसी त्वचा संबंधित समस्या या बालों से संबंधित समस्या से जूझ रहे हैं तो एक से दो महीने पहले से अपना पैकेज लेना शुरू कर सकते हैं
विज्ञापन

3 of 6
groom - फोटो : social media
ये हो सकते हैं विकल्प
आमतौर पर एक ग्रूमिंग पैकेज के भीतर फेशियल, बॉडी मसाज, स्कैल्प मसाज, हेयर वॉश और कंडीशनिंग, हेयर कट, शेव, चेहरे और गर्दन की ब्लीच, मेनीक्योर-पेडीक्योर और लाइट मेकअप आता है जिसे आप अपनी आवश्यकता के अनुसार ले सकते हैं।

4 of 6
feet - फोटो : pixa
मेनीक्योर-पेडीक्योर
मेनीक्योर और पेडीक्योर हाथ और पैर की सफाई है जिसकी जरूरत न सिर्फ महिलाओं को बल्कि पुरुषों को भी होती है। तो शादी के खास दिन के लिए इसे हाइजीन समझकर करवाने में कोई बुराई नहीं है।
 
विज्ञापन

5 of 6
hair cut
हेयर ट्रीटमेंट
शादी के दिन हेयरकट परफेक्ट दिखें इसके लिए जरूरी है कि बालों का भी खास खयाल रखा जाए। खासतौर पर डैंड्रफ और बाल झड़ने जैसी समस्याओं को सुलझा ही लें। चाहें तो शादी के दो दिन पहले हेयर स्पा भी ले लें जिससे शादी के दिन आपके बालों की शाइन बरकरार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऐसी रखें डाइट
शादी के दिन पूरी तरह फिट दिखने के लिए सिर्फ बाहरी साज-सज्जा ही काफी नहीं। इसके लिए आप भीतर से फिट रहें यह भी जरूरी है। हो सके तो सिगरेट और अल्कोहल का सेवन न करें। खूब सारा पानी पीएं। फाइबर युक्त डाइट जरूर लें। भोजन में ऑयली और हेवी डाइट के बजाय हरी सब्जियां और फल अधिक लें जिससे आपकी पर्सेनालिटी भीतर से दमके। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें