फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coconut Milk For Hair: बेजान बालों के लिए संजीवनी है नारियल का दूध, घर में मिनटों में ऐसे करें तैयार

Tue, 18 Feb 2025 10:59 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Coconut Milk Benefits: नारियल का दूध बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको उन टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप नारियल के दूध का इस्तेमाल कर के अपने बालों की देखभाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नारियल का दूध बालों के लिए है फायदेमंद - फोटो : इंस्टाग्राम
नारियल का दूध सफेद, मलाईदार होता है, जो पके हुए नारियल के गूदे को पीसकर और छानकर निकाला जाता है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसे कई तरह के व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, यह न केवल सेहत के लिए बल्कि बालों के लिए भी काफी लाभकारी होता है। अगर रोजाना इसका इस्तेमाल बालों में किया जाए तो यह बालों से जुड़ी सारी समस्याओं का निवारण करता है। नारियल का दूध बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको उन टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप नारियल के दूध का इस्तेमाल कर के अपने बालों की देखभाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नारियल का दूध बालों के लिए है फायदेमंद - फोटो : इंस्टाग्राम
नारियल के दूध के क्या हैं फायदे

1. शरीर को ऊर्जा देता है

नारियल के दूध में हेल्दी फैट होते हैं, जो तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं।

2. हड्डियों को करता है मजबूत
हालांकि इसमें कैल्शियम कम होता है, लेकिन फास्फोरस और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाती है।

3. दिल से जुड़ी समस्याओं के लिए फायदेमंद
इसमें मौजूद हेल्दी फैट कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित रखता है और हृदय रोगों का खतरा कम करता है।

4. पाचन से जुड़ी समस्याओं में मदद करता है
यह लैक्टोज-फ्री होता है, इसलिए जिन्हें दूध से एलर्जी होती है, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।

5. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
नारियल का दूध त्वचा को नमी प्रदान करता है और बालों की मजबूती के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे हेयर कंडीशनर और फेस पैक के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
नारियल का दूध बालों के लिए है फायदेमंद - फोटो : इंस्टाग्राम
नारियल के दूध का स्किन और हेयर केयर में उपयोग
  • त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए फेस पैक में
  • बालों को मुलायम और मजबूत बनाने के लिए हेयर मास्क के रूप में
  • सनबर्न या ड्राई स्किन में राहत देने के लिए

4 of 5
नारियल का दूध बालों के लिए है फायदेमंद - फोटो : इंस्टाग्राम
घर पर नारियल का दूध कैसे बनाएं?

सामग्री:


1 बड़ा पका हुआ नारियल
2 कप गर्म पानी

विधि:
  • नारियल का गूदा निकालकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
  • इन्हें मिक्सर में डालकर गर्म पानी के साथ अच्छी तरह पीस लें।
  • अब इस मिश्रण को मलमल के कपड़े या छलनी से छान लें।
  • आपका ताजा नारियल दूध तैयार है!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नारियल का दूध बालों के लिए है फायदेमंद - फोटो : इंस्टाग्राम
बालों में कैसे करें इस्तेमाल?

नारियल दूध को अपने बालों के स्कैल्प अच्छे से लगाएं और कम से कम 15 मिनट तक मसाज करें। फिर इसे अच्छे से जड़ों से लेकर बालों की निचले हिस्से पर भी लगाएं। इस मास्क को 30 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद इसे शैंपू से धो दें। अगर आप इस मास्क को हफ्ते में दो बार लगाते हैं तो आपके बालों की हेल्थ काफी अच्छी बनी रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें