फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Clean Up Vs Facial: फेशियल या क्लीनअप में से कौन सा बेहतर? जानें किस ट्रीटमेंट से आपको मिलेगा इंस्टेंट ग्लो

Wed, 29 Jan 2025 11:38 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Clean up or Facial: महिलाएं इसके लिए पार्लर जाकर क्लीनअप और फेशियल करवाती हैं। यह दोनों ही ट्रीटमेंट स्किन ग्लो के लिए काफी कारगर होती है, लेकिन सवाल यह उठता है कि फेशियल या क्लीनअप कौन सा ट्रीटमेंट इंस्टेंट ग्लो में देने में असरदार होता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फेशियल या क्लीनअप में से कौन सा बेहतर? - फोटो : Freepik
Skin Care Tips: भागदौड़ भरी इस जिंदगी में हमारी स्किन धूप-प्रदूषण और धूल का सामना करती है। ऐसे में स्किन केयर करना एक चुनौती बन जाता हैं। रोज बाहर आने जाने से स्किन इतनी डल हो जाती है कि त्योहारों में भी तुरंत निखार पाना एक चैलेंज होता है। महिलाएं इसके लिए पार्लर जाकर क्लीनअप और फेशियल करवाती हैं। यह दोनों ही ट्रीटमेंट स्किन ग्लो के लिए काफी कारगर होती है, लेकिन सवाल यह उठता है कि फेशियल या क्लीनअप कौन सा ट्रीटमेंट इंस्टेंट ग्लो में देने में असरदार होता है। आइए जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Skin care - फोटो : Adobe stock
क्या है क्लीनअप?
क्लीनअपन आपकी स्किन की सफाई के लिए किया जाता है। इस प्रोसेस से आपकी त्वचा में मौजूद धूल, डेड सेल्स और ब्लैक हैड्स जैसी गंदगी बाहर निकाली जाती है। क्लीनअप वो महिलाएं करवाती हैं, जो रोजमर्रा की जिंदगी में अपनी स्किन केयर पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे पाती हैं और बाहर के प्रदूषण के कारण उनकी त्वचा काफी डल हो जाती है। इस अगर महीने में एक बार करवाया जाए तो यह बेहतर रिजल्ट देता है।
विज्ञापन

3 of 5
फेशियल या क्लीनअप में से कौन सा बेहतर? - फोटो : Adobe stock
क्या है क्लीनअप के फायदे?

यह चेहरे को ऑयल फ्री बनाता है
क्लीनअप आपके चेहरे में मौजूद ऑयल को रिमूव करता है, जिससे आपकी स्किन चमकदार दिखने लगती है

चेहरे की सफाई
क्लीनअप चेहरे की गहराई से सफाई करता है। ये चेहरे से ब्लैकहेड्स, वाइटहेड्स और गंदगी को हटाने में काफी मददगार साबित होता है।

4 of 5
फेशियल या क्लीनअप में से कौन सा बेहतर? - फोटो : Adobe stock
फेशियल
फेशियल एक लॉन्ग प्रोसेस है, जो आपकी स्किन को इंटेंस ग्लो प्रदान करता है। यह स्किन को पोषण देने, नमी प्रदान करने का काम करता है। इसका प्रोसेस इसलिए लंबा होता है क्योंकि इसमें सफाई के साथ-साथ मसाज और स्पैशल पैक का भी इस्तेमाल किया जाता है। यह आपको किसी खास मौके पर करवाना चाहिए। आमतौर पर इसे चार से छह हफ्ते पर एक बार करवाना फायदेमंद साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फेशियल या क्लीनअप में से कौन सा बेहतर? - फोटो : Adobe stock
क्या है फेशियल के फायदे?

इंस्टेंट ग्लो देने में मददगार
फेशियल चेहरे की गहराई से सफाई करता है। इसलिए यह इंटेंस ग्लो देने में काफी मददगार होता है। किसी भी फंक्शन के लिए अगर आप फेशियल करवाती हैं तो यह आपके चेहरे को चमकदार बना देता है।

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार
फेशिल एक लॉन्ग प्रोसेस है, इसलिए ये शरीर और फेस के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इससे त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें