फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas 2022: क्रिसमस पार्टी के लिए हो रहीं तैयार तो इन मेकअप आइडिया को ना भूलें

Sun, 25 Dec 2022 12:03 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
christmas makeup - फोटो : istock
क्रिसमस का त्योहार नजदीक है। बहुत सारे लोग घर में पार्टी करने की योजना बना रहे होंगे। अगर आप भी किसी पार्टी की गेस्ट या होस्ट बनने वाली हैं तो इन मेकअप टिप्स को अपना सकती हैं। जिसकी मदद से फटाफट और बिल्कुल खूबसूरत अंदाज में तैयार हो जाएंगी। तो चलिए जानें कौन से वो मेकअप आइडिया हैं जिन्हें आप फॉलो कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
christmas makeup - फोटो : istock
गोल्डन आई मेकअप
क्रिसमस पर सांता क्लाज की तरह अक्सर लोग सफेद और लाल रंग के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। अगर आप अपने लिए खास लाल रंग के कपड़ों को चुनी हैं तो आई मेकअप को खास बना सकती हैं। गोल्डन आईशैडो की मदद से आंखों का मेकअप करें। ये आपको खूबसूरत बनाएगा। विंग्ड आईलाइनर और गोल्डन ग्लिटर के साथ आई मेकअप को पूरा करें।
विज्ञापन

3 of 6
lipstick - फोटो : istock
रेड लिपस्टिक
फटाफट मेकअप के जरिए खूबसूरत दिखना है तो लाल रंग को चुनें। सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिक के साथ आंखों के मेकअप को हल्का रखें। ब्राउन शेड पेंसिल की मदद से काजल लगाएं और ब्राइट रेड लिपस्टिक लगाएं। पार्टी के लिए ये लुक परफेक्ट दिखेगा। इस बात का ध्यान रखें कि लाल रंग की लिपस्टिक अपने स्किन टोन के अनुसार की चुनें। 

4 of 6
christmas makeup - फोटो : istock
ब्राइट आईशैडो
मेकअप करना पसंद है और नाइट पार्टी में शरीक हो रही हैं तो आंखों पर खास ब्राइट कलर के आईशैडो को लगाएं। ग्लिटर बेस्ड आईशैडो को चुनें। कपड़े के कलर से मैच करता ग्लिटर आईशैडो खूबसूरत लगेगा।
विज्ञापन

5 of 6
makeup - फोटो : Pixabay
चेहरे को करें हाईलाइट
मेकअप की शुरूआत करते समय लिक्विड बेस्ड फाउंडेशन को लगाएं। साथ में लिक्विड हाईलाइटर को लगाएं। चिक्स और चिन के साथ ही आईब्रो और नाक की नोंक पर हाईलाइटर जरूर लगाएं। जिससे चेहरा बिल्कुल शाइन करें और क्रिसमस की खास पार्टी में आप स्पेशल नजर आएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
nails - फोटो : istock
नेल आर्ट
चेहरे के साथ ही हाथों को भी सजाना ना भूलें। क्रिसमस की थीम वाली नेल आर्ट के साथ आप लुक को पार्टी के लिए रेडी बनाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें