फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Natural Glow On Face: चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो तो जैतून के तेल से बनाएं फेस पैक

Sat, 24 Dec 2022 04:58 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऑलिव ऑयल - फोटो : Pixabay
चेहरे को हाईलाइट करने और ग्लो वाला दिखाने के लिए हाईलाइटर का इस्तेमाल करती हैं तो इस फेसपैक को लगाएं। बिना मेकअप के ही चेहरा ग्लो करेगा। सर्दियों में ड्राईनेस दूर करने के साथ ही फेसपैक से त्वचा भी खूबसूरत बन जाती है। वैसे भी ज्यादा से ज्यादा नेचुरल चीजों का इस्तेमाल त्वचा को लंबे समय में होने वाले नुकसान से बचाता है। तो चलिए जानें कैसे आप चेहरे की देखभाल के लिए जैतून के तेल का उपयोग कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दही - फोटो : अमर उजाला
जैतून के तेल का इस्तेमाल
जैतून के तेल को सीधे चेहरे पर लगाने से मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं पड़ती है। जैतून के तेल में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को ढीला होने से बचाते हैं। साथ ही त्वचा हाइड्रेट भी रहती है। 
विज्ञापन

3 of 5
face pack - फोटो : iStock
फेसपैक बनाएं ऐसे
जैतून के तेल को मिलाकर फेस पैक तैयार करना है तो जरूरत होगी जैतून का तेल, दही, हल्दी। किसी कटोरी में दही को लेकर उसमे एक चुटकी हल्दी मिलाएं। साथ में जैतून के तेल को मिक्स कर चेहरे और गर्दन पर लगा लें। जब ये सूख जाए तो चेहरा गुनगुने पानी से साफ कर लें। 

4 of 5
face - फोटो : istock
ये फैस पैक सर्दियों में त्वचा को मॉइश्चराइज करने के साथ ही ग्लो देता है। वहीं गर्मियों में दही के बने इस फेस पैक को लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और हाइड्रेट होती है। अगर चेहरे पर सूजन हो गई है तो दही और जैतून का फेस पैक असर करता है। हालांकि ऑयली स्किन वालों को जैतून के तेल वाले फेस पैक को लगाने से बचना चाहिए। 
वहीं इस फेस पैक को सीधे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
face pack - फोटो : istock
जैतून के तेल का इस्तेमाल आप बेसन से बने फेस पैक में भी कर सकती हैं। दो चम्मच बेसन लेकर उसमे जैतून का तेल एक चम्मच मिलाएं। साथ में हल्दी एक चुटकी और गुलाबजल मिलाएं। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। फिर चेहरे को साफ कर दें। जैतून और बेसन से बने इस फेस पैक से चेहरे के ब्लैकहेड्स भी साफ हो जाएं और त्वचा एक्सफोलिएट होने के साथ ही नेचुरली मॉइश्चराइज भी हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें