फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरहर और उड़द की दाल चेहरे को निखारने में करती है कमाल, इस तरह करें इस्तेमाल

Wed, 09 Oct 2019 11:11 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
महिलाओं के चेहरे पर बाल हो तो दिखने में अच्छी नहीम लगता है। चेहरे पर ये अनचाहे बाल चेहरे की भी रौनक बिगाड़ देते हैं। इनसे निजात पाने के लिए महिलाएं न जाने किन-किन क्रीम और ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं, लेकिन इनके दुष्परिणाम भी होते हैं। चेहरे पर बाल होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे स्ट्रेस, पीसीओडी और हाई टेस्टोस्टेरोन। अगर आप भी अपने चेहरे पर बालों के होने से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे जिससे आप न सिर्फ चेहरे के अनचाहे बाल से छुटकारा पाएंगे बल्कि आपके चेहरे की रंगत में भी सुधार आएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
चिरौंजी का इस्तेमाल आपने मिठाइयां या खीर बनाते वक्त बहुत किया होगा। फैटी एसिड और प्रोटीन से भरपूर चिरौंजी आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका पैक इस्तेमाल कर आप अनचाहे बाल, फुंसी और मुंहासों से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं चिरौंजी फेस पैक बनाने का तरीका। 
 
विज्ञापन

3 of 5
चिरौंजी फेस पैक बनाने के लिए आपको चिरौंजी के 10 से 12 दानों को रात को दूध में भिगोकर रखना होगा। जब सुबह चिरौंजी फूल जाएगी तो इसे पीसकर बारीक पेस्ट बना लें। आपका पैक बनकर तैयार है। इस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर के बाद चेहरे को स्क्रब करते हुए पैक को हटा लें। ऐसा करने से आपकी त्वचा के अनचाहे बाल कम होंगे और साथ ही चेहरे की रंगत में भी सुधार आएगा। हफ्ते में दो बार इस पैक को जरूर लगाएं।

4 of 5
एक कप पीली दाल में एक आलू को मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद चेहरे को सादे पानी से धो दें। इसे एक महीने तक प्रयोग करें, फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सबसे पहले उड़द की दाल को पीसकर पाउडर बना लें। अब इसमें चुटकी भर हल्दी और जरूरत भर का पानी मिक्स करें। तैयार हुए पेस्ट को चेहरे पर लगाकर कुछ देर सूखने दें और फिर स्क्रब करते हुए चेहरे को हल्के हाथों से स्क्रब करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें