जिस तरह लड़कियां अपनी त्वचा को लेकर काफी सावधान रहती हैं, ठीक इसी तरह लड़को को भी अपनी त्वचा को पैंपर करना चाहिए। बहुत सारे लोग हैं जो स्किन केयर को सिर्फ लड़कियों से जोड़कर देखते हैं, लेकिन ये गलत है। दिनभर की भागदौड़ में धूल-मिट्टी और प्रदूषण से हमारी त्वचा पर गंदगी जमने लगती है। इसके लिए जरूरी है कि लड़के भी अपनी त्वचा का हर रोज ध्यान रखें। खासकर बदलते मौसम में त्वचा का ख्याल रखें। आइए जानते हैं पुरुषों के लिए स्किन केयर से जुड़े कुछ टिप्स।