फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Use Cream: चेहरे पर कोल्ड क्रीम लगाने का सही तरीका जानते हैं ? अगर नहीं तो पढ़ें ये खबर

Thu, 19 Dec 2024 10:14 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेहरे पर कोल्ड क्रीम लगाने का सही तरीका जानने से आपकी त्वचा को ज्यादा फायदा मिलेगा। यहां पर सही तरीका बताया गया है, ताकि कोल्ड क्रीम का आपके चेहरे पर अच्छा प्रभाव पड़े। 
विज्ञापन
1 of 7
चेहरे पर कोल्ड क्रीम लगाने का सही तरीका जानते हैं ? - फोटो : Adobe stock
How To Use Cream: सर्दी के मौसम में हर कोई त्वचा का रूखेपन से परेशान रहता है। इस रूखेपन को दूर करने के लिए लोग कई तरह के बॉडी लोशन और कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। बाजारों में आजकल हर स्किन टाइप के हिसाब से क्रीम मिल जाती है, जो त्वचा संबंधी कई परेशानियों को दूर करती हैं। पर, कई बार ये देखने को मिलता है कि बॉडी लोशन और कोल्ड क्रीम भी त्वचा के रूखेपन को दूर नहीं कर पाते। ये आपकी लापरवाही की वजह से हो सकता है।

दरअसल, कई बार लोग गलत तरह से क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, जिस वजह से इसका अच्छा प्रभाव देखने को नहीं मिलता है। इसी वजह से हम आपको चेहरे पर क्रीम लगाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि आपके चेहरे की परेशानियां भी दूर हो जाएं। 
विज्ञापन

2 of 7
चेहरा साफ करें - फोटो : Adobe stock
चेहरा साफ करें

 कोल्ड क्रीम या फिर कोई सी भी क्रीम लगाने के पहले अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी और माइल्ड फेसवॉश से धो लें। चेहरे को धोने के बाद इसे पूरी तरह से सुखा जरूर लें, ताकि क्रीम चेहरे पर सही से सेट हो जाए।  
विज्ञापन

3 of 7
डॉट्स में लगाएं - फोटो : Adobe stock
डॉट्स में लगाएं

अक्सर लोग क्रीम को सीधा हाथ में लेते हैं और उसे चेहरे पर रगड़े लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। क्रीम को हमेशा चेहरे पर डॉट्स की तरह माथे, नाक, गाल, और ठुड्डी पर लगाएं। फिर इसे हल्के हाथ से रब करें।

4 of 7
सर्कुलर मोशन में मसाज करें - फोटो : Adobe stock
सर्कुलर मोशन में मसाज करें

क्रीम को अपनी उंगलियों पर लेकर चेहरे की सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करें। आंखों के आसपास क्रीम लगाते समय ध्यान रखें कि क्रीम आंखों के अंदर न जाए, वरना आपको परेशानी हो सकती है। 
विज्ञापन

5 of 7
रात को लगाएं - फोटो : Adobe stock
रात को लगाएं

यदि आप चाहते हैं कि क्रीम का असर चेहरे पर जल्दी हो तो कोल्ड क्रीम को नाइट क्रीम के रूप में इस्तेमाल करना बेहतर है। इसे लगाने के बाद त्वचा हाइड्रेटेड और मुलायम रहती है।  
विज्ञापन

6 of 7
ज्यादा क्रीम न लगाएं - फोटो : Adobe stock
ज्यादा क्रीम न लगाएं

अक्सर क्रीम निकालते समय ज्यादा निकल जाती है, जबकि इसका इस्तेमाल हमेशा लिमिट में ही करना चाहिए। यदि क्रीम ज्यादा लग गई हो, तो मुलायम टिशू या कपड़े से अतिरिक्त क्रीम पोंछ दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्किन टाइप का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
स्किन टाइप का ध्यान रखें

अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो हल्की क्रीम चुनें। संवेदनशील त्वचा के लिए फ्रेगरेंस-फ्री और हाइपोएलर्जेनिक क्रीम का इस्तेमाल करें। इस तरीके से कोल्ड क्रीम लगाने से त्वचा नमी से भरपूर और चमकदार दिखेगी। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें