फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: ये एक नुस्खा गायब कर देगा चेहरे के दाग-धब्बे, आजमाकर जरूर देखें

Tue, 20 Jan 2026 03:15 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Skin Care Tips: अगर आपके चेहरे पर भी वर्षों पुराने दाग-धब्बे हैं तो हमारा बताया एक नुस्खा आजमाकर देख लें। इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे के दाग धीरे-धीरे कम हो जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
ये एक नुस्खा गायब कर देगा चेहरे के दाग-धब्बे - फोटो : Adobe stock
Skin Care Tips: उम्र, सूरज की किरणों, हार्मोनल बदलाव या गलत स्किनकेयर के कारण कई बार चेहरे पर दाग-धब्बे हो जाते हैं। इसके दाग-धब्बे लंबे समय तक बने रहते हैं। कई बार लोग महंगे प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट्स इस्तेमाल करने के बाद भी संतोषजनक परिणाम नहीं पा पाते। ऐसे में घर पर उपलब्ध साधारण चीजों का इस्तेमाल करके भी चेहरे की रंगत और दाग-धब्बों में सुधार किया जा सकता है।

हमारे बताए गए नुस्खे से आप धीरे-धीरे इन दागों को कम कर सकते हैं। ये तरीका प्राकृतिक, सुरक्षित और सरल है। नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा न केवल साफ होगी बल्कि चमकदार और मुलायम भी महसूस होगी। चाहे आप युवा हों या अधिक उम्र के हों, ये नुस्खा सभी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
नुस्खे के लिए क्या चाहिए ? - फोटो : Adobe stock
  नुस्खे के लिए क्या चाहिए ?
 
  • आपको चाहिए 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और 1 चम्मच शहद। 
  • ये सभी चीजें प्राकृतिक हैं और त्वचा के लिए सुरक्षित मानी जाती हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल का तरीका
 
  • सबसे पहले अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से साफ करें।
  •  इसके बाद बेसन, दही, हल्दी और शहद को मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
  •  इस पेस्ट को चेहरे पर समान रूप से लगाएं। 
  • इसे 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने दें। 
  • इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए गुनगुने पानी से धो लें। 
  • पेस्ट को रगड़ने से बचें ताकि त्वचा पर जलन या खरोंच न आए।

 

4 of 5
कब करें इस्तेमाल ? - फोटो : Adobe stock
कब करें इस्तेमाल ?
 
  • इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार किया जा सकता है।
  • अगर आप इसे दिन में इस्तेमाल कर रहे हैं तो फेस पैक लगाने के बाद बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
  •  नियमित इस्तेमाल से दाग-धब्बे धीरे-धीरे हल्के होंगे और त्वचा में प्राकृतिक चमक आएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या बरतें सावधानी ? - फोटो : Adobe stock
 क्या बरतें सावधानी ?
 
  •  चेहरे पर किसी भी कट या चोट वाली जगह पर इसे न लगाएं। 
  • अगर आपको हल्दी से एलर्जी है तो इसका इस्तेमाल न करें। 
  • पेस्ट को आंखों के आसपास न लगाएं और किसी भी जलन या खुजली होने पर तुरंत धो दें। 
  • हमेशा ताजा पेस्ट तैयार करके ही इस्तेमाल करें और बचा हुआ मिश्रण स्टोर न करें।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें