फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips : होली के दिन जरूर लगाते हैं उबटन, जानें इससे मिलने वाले फायदे

Fri, 03 Mar 2023 01:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी होलिका दहन के समय सरसों का उबटन करने का सोच रहे हैं तो इससे पहले इसके फायदे जान लीजिए। 
विज्ञापन
1 of 7
सरसों का उबटन
Holi 2023 : होली का इंतजार हर किसी को साल भर रहता है। इस साल होली का त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी बड़ी धूम-धाम से चल रही है। होली को लेकर तरह-तरह की मान्यताएं हैं, जिन्हें हिंदू धर्म में काफी माना जाता है। इन्हीं में एक मान्यता ये भी है कि होलिका दहन की रात को सरसों का उबटन बनाकर लगाने से शरीर रोग मुक्त होता है। इससे चेहरे पर ग्लो भी आता है।

सरसों के उबटन लगाने की धार्मिक मान्यता तो है ही, साथ ही में इसके इस्तेमाल से शरीर की कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है। अगर आप भी होलिका दहन के समय सरसों का उबटन करने का सोच रहे हैं तो इससे पहले इसके फायदे जान लीजिए। सरसों की मदद से ना सिर्फ स्किन को डीप क्लीन किया जा सकता है, बल्कि साथ में इससे त्वचा को हाइड्रेटेड रखा जाता है। तो आइए देर ना करते हुए आपको सरसों से उबटन करने का सही तरीका और इसके फायदे बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
ऐसे तैयार करें उबटन - फोटो : iStock
ऐसे तैयार करें उबटन

होलिका दहन के समय सरसों का उबटन बनाने के लिए आप सबसे पहले सरसों के दानों को शहद, दही, नींबू का रस और कॉर्नफ्लोर मिलाकर पीस लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर तकरीबन 20 मिनट के लिए लगाएं। 
विज्ञापन

3 of 7
फेस मास्क - फोटो : istock
जब ये सूख जाए तो हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे छुड़ाएं। अगर ये ज्यादा सूख गया हो तो हाथ में हल्का का सरसों का तेल लें। इससे आपके चेहरे की स्क्रबिंग भी हो जाएगी। 

4 of 7
जानें इसके फायदे - फोटो : iStock
जानें इसके फायदे

चेहरे और हाथ-पैरों पर सरसों का उबटन लगाने से त्वचा हेल्दी और चमकदार बन जाती है। 
विज्ञापन

5 of 7
सरसों - फोटो : iStock
सरसों के छोटे-छोटे दानों में एंटी फंगल गुण होता है। जो मुहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया का सफाया करता है। इससे चेहरा एक दम साफ हो जाता है। 
विज्ञापन

6 of 7
सरसों - फोटो : istock
सरसों में मौजूद विटामिन और एंटी-बैक्टीरियल तत्व आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं। जिससे स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ग्लोइंग फेस
सरसों की मदद से आप अपने चेहरे को स्क्रब कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन की डीप क्लीनिंग हो जाएगी। ये आपकी त्वचा को डीप मॉइश्चराइज भी करती है। 

त्वचा पर पड़ने वाली खतरनाक यूवी किरणों से भी सरसों बचाव करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें