Bridal Skin Care Tips: अगर आपकी भी शादी होने वाली है तो दो महीने पहले से इन बातों का ध्यान रखें। यदि आपने इनमें से एक भी गलती दोहराएंगी तो आपकी त्वचा डैमेज हो जाएगी।
विज्ञापन
1 of 7
दुल्हनें भूल से भी न दोहराएं स्किन केयर से जुड़ी ये गलतियां
- फोटो : instagram
Bridal Skin Care Tips: होने वाली हर दुल्हन ये चाहती है कि अपनी शादी के दिन वो सबसे खूबसूरत दिखे और हर कोई बस उन्हें ही देखता रहे। इसके लिए वो कई हफ्तों पहले से स्किन केयर ट्रीटमेंट लेना शुरू कर देती हैं। इन ट्रीटमेंट्स की मदद से उनका चेहरा एकदम से चमक जाता है। पर, अगर आप कुछ बातों का ध्यान नहीं रखेंगी तो आपका चेहरा खराब हो जाएगा।
दरअसल, कुछ ऐसी बातें हैं, जिनका ध्यान होने वाली दुल्हन को हफ्तों पहले रखना शुरू कर देना चाहिए। ऐसा न करने पर चेहरे से जुड़ी किसी न किसी दिक्कत का सामना उन्हें करना पड़ सकता है। आइए आपको भी इन बातों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
शादी के तुंरत पहले स्किन ट्रीटमेंट करवाना
- फोटो : Adobe stock
शादी के तुंरत पहले स्किन ट्रीटमेंट करवाना
शादी वाले हफ्ते में किसी भी तरह का स्किन ट्रीटमेंट न कराएं। अगर आप ऐसा करेंगे और इत्तेफाकन आपको ये ट्रीटमेंट सूट नहीं किया तो आपके चेहरे की रंगत बिगड़ भी सकती है। अपना आखिरी फेशियल भी शादी की तारीख से 5 से 7 दिन पहले कराएं।
विज्ञापन
3 of 7
हाथ से पिंपल फोड़ना
- फोटो : Adobe stock
हाथ से पिंपल फोड़ना
अक्सर स्ट्रेस की वजह से चेहरे पर मुंहासे आने लगते हैं। यदि चेहरे पर शादी के ठीक पहले मुंहासे निकल रहे हैं तो इसे हाथ से तो कतई न फोड़ें। हाथ से मुंहासा फोड़ेंगी तो ये बढ़कर निकल सकते हैं। इसके लिए स्किन विशेषज्ञ की सलाह लें।
4 of 7
नए प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना
- फोटो : Adobe stock
नए प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना
शादी से ठीक पहले कभी भी किसी भी नए प्रोडक्ट का इस्तेमाल तो कतई न करें। यदि कुछ इस्तेमाल करना है तो कम से कम एक महीने पहले उससे पैच टेस्ट करें। कई प्रोडक्ट स्किन पर ज्यादा रिएक्ट करके आपको मुसीबत में डाल सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
सनस्क्रीन न लगाना
- फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन न लगाना
शादी जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे-वैसे सनस्क्रीन को अपना दोस्त बना लें। कम से कम 50 एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का नियमित रूप से इस्तेमाल करें। हर दो से तीन घंटे में हाथ, पैर और चेहरे पर अप्लाई करें। इससे आपकी त्वचा सूरज की हानिकारक किरणों से बची रहेगी।
विज्ञापन
6 of 7
स्किन पर ज्यादा स्क्रब करना
- फोटो : Adobe stock
स्किन पर ज्यादा स्क्रब करना
शादी के दिन पास आ रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ की सलाह पर ही चेहरे पर स्क्रब करें। बार-बार और ज्यादा स्क्रब करने से स्कन काफी ज्यादा डैमेज हो जाएगी। कई बार तो इसकी वजह से स्किन इतनी ड्राई हो जाती है, कि मेकअप आर्टिस्ट को दिक्कत होने लगती है।
भूल से भी शादी के ठीक पहले तो ये गलती कतई न करें। ज्यादातर लोगों को वैक्सिंग करवाने के बाद रैशेज, महीन दानें, स्किन इरिटेशन जैसी समस्याएं होने लगती हैं, इसलिए ऐसा करने से बचें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।