Blackheads Removal Tips: गर्मी और बारिश के मौसम में त्वचा संबंधी कई परेशानियां सामने आने लगती हैं, जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग हजारों-हजारों रुपये खर्च करके स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं। इस मौसम में ज्यादातर लोग मुंहासों और ब्लैकहेड्स से परेशान रहते हैं।
मुंहासों से छुटकारा पाना तो फिर भी आसान है, लेकिन अगर चेहरे पर ब्लैकहेड्स होने लगें तो ये खूबसूरती पर दाग लगा देते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए भी आप चाहें तो पार्लर भी जा सकते हैं, पर बहुत से लोगों के पास पार्लर जाने का वक्त नहीं होता। ऐसे में आप घरेलू नुस्खे अपनाकर भी इस परेशानी से राहत पा सकते हैं।
अगर आपकी खूबसूरती में भी ब्लैकहेड्स दाग लगा रहे हैं तो आप घर पर ही कुछ चीजों के इस्तेमाल से इससे छुटकारा पा सकते हैं। हम आपको ब्लैकहेड्स हटाने वाली तीन चीजों के बारे में बताएंगे, ताकि आपका चेहरा भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी दमक सके।