फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर ने बिंदी लगा शेयर की सेल्फी, अगर आपको है एलर्जी तो करें ये काम

Wed, 11 Nov 2020 05:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
जल्दी ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली करीना कपूर काफी सुर्खियों में हैं। अपने मैटरनिटी फैशन के साथ वो फैशन एक्सपर्ट की निगाहों में हैं। एक दिन पहले ही करीना ट्रेडिशनल लुक के साथ स्पॉट हुईं। जिसमें वो सफेद चिकनकारी कुर्ते और लाल दुपट्टे के साथ बड़ी सी बिंदी लगाए नजर आईं थी। वहीं करीना ने इस लुक की सेल्फी भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। चेहरे पर लगी बिंदी कई बार बेहद खूबसरत लगती है। लेकिन कई सारे लोगों को बिंदी की वजह से माथे पर एलर्जी हो जाती है। तो चलिए जानें कि बिंदी की वजह से होने वाली एलर्जी से कैसे बचा जाए। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सुहाग की निशानी बिंदी वैसे तो किसी भी लड़की की सुंदरता में चार चांद लगा देती है। लेकिन कई सारी सुहागिन महिलाएं रोजाना बिंदी लगाया करती हैं। जिसकी वजह से उनको एलर्जी की समस्या हो जाती है। जिससे स्किन पर खुजली और लालिमा हो जाती है। बाजार में मिलने वाली कई रंग और डिजाइन की बिंदी स्किन को नुकसान पहुंचाती है। लंबे समय तक बिंदी त्वचा को डैमेज कर देती है। यहां तक की इसकी वजह से कैंसर तक हो जाता है। हालांकि सही देखभाल से इस तरह की एलर्जी से उबरा जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
bindi - फोटो : twitter
बिंदी की वजह से होने वाली एलर्जी को डर्मेटाइटिस कहते हैं। जिसके कारण संवेदनशील त्वचा पर रिएक्शन होने लगता है। दरअसल, बिंदी बनाने में टर्शियरी ब्यूटिल फिनॉल नामक केमिकल का प्रयोग किया जता है। जिसकी वजह से ज्यादा लंबे समय तक बिंदी लगाए रहने से एलर्जी का खतरा रहता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
क्या हैं एलर्जी के लक्षण
बहुत सारी महिलाएं जो रोजाना बिंदी लगाती हैं। वो बिंदी से होने वाली एलर्जी को बिल्कुल नजरअंदाज करती हैं। अगर आप बिंदी लगाती हैं तो माथे पर बिंदी वाली जगह पर जलन. सूजन या फिर खुजली होती है। साथ ही काले या सफेद रंग के धब्बे पड़ जाते हैं। तो फिर समझ लीजिए कि आपको बिंदी से एलर्जी है। वहीं कुछ महिलाएं जिनकी एलर्जी बढ़ जाती है उनको माथे की उस जगह से खून रिसना भी शुरू हो जाता है। ऐसे में बिंदी से होने वाली एलर्जी के प्रति भी सावधान रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन

5 of 6
bindi
अगर आपको बिंदी से एलर्जी हो गई है तो बिंदी की जगह पर हर्बल कुमकुम का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं बिंदी लगाने से पहले उस जगह पर तिल का तेल लगा लें। इसके बाद बिंदी चिपकाएं। साथ ही रात को सोने से पहले बिंदी निकालकर ही सोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bindi
अगर आपको ऐसा लगता है कि ज्यादा लंबे समय तक चिपकी रहने वाली बिंदी अच्छी है तो इस गलतफहमी में ना रहें। ऐसी बिंदी का ही उपयोग करें जो कम चिपकती हो। क्योंकि माथे पर बिंदी को ज्यादा देर तक चिपका रखने के लिए कई बार केमिकल का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। जो त्वचा को नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें