फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Fall Control Remedy: भारती सिंह ने घर पर ही तैयार किया ऐसा तेल, जिसके इस्तेमाल से थम जाएगा बालों का झड़ना

Mon, 01 Sep 2025 03:53 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bharti Singh Special Hair Oil For Hair Fall Control: यदि आपके बाल भी काफी ज्यादा झड़ रहे हैं, तो भारती सिंह का बताया नुस्खा ट्राई करके देख लें।
विज्ञापन
1 of 7
bharti singh - फोटो : instagram
Bharti Singh Special Hair Oil For Hair Fall Control: अगर आप भी बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं और हर प्रोडक्ट आजमा कर थक चुके हैं, तो अब वक्त है एक घरेलू और भरोसेमंद नुस्खा अपनाने का। इसके लिए मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने एक ऐसा देसी नुस्खा बताया है जिसे उन्होंने खुद घर पर तैयार किया और जिसके इस्तेमाल से उनके झड़ते बालों की समस्या काफी हद तक कम हो गई।

खास बात ये है कि इस नुस्खे में किसी भी महंगे प्रोडक्ट या केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। पूरी तरह प्राकृतिक और घरेलू सामग्री से बना ये तेल न सिर्फ बालों की जड़ों को मजबूत करता है बल्कि नए बालों की ग्रोथ में भी मदद करता है।

इस लेख में हम आपको बताएंगे भारती सिंह का वो खास हेयर ऑयल कैसे बनाएं, कैसे लगाएं और किन बातों का ध्यान रखें। 
विज्ञापन

2 of 7
इस तेल को बनाने का सामान - फोटो : Freepik.com
इस तेल को बनाने का सामान
  •  मेथी दाना
  •  करी पत्ता
  • नारियल तेल
  •   प्याज का रस

 
विज्ञापन

3 of 7
तेल बनाने का तरीका - फोटो : Adobe
तेल बनाने का तरीका

यदि आपके बाल भी काफी ज्यादा झड़ते हैं तो इस तेल को तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में नारियल का तेल डालकर उसे गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें सबसे पहले तो मेथी दाना डालें। इसके बाद इसमें प्याज का रस मिक्स करें। प्याज का रस मिक्स करने के लिए सबसे आखिर में इसमें करी पत्ता डालें।

4 of 7
तेल बनाने का तरीका - फोटो : Adobe stock
इस तेल को लगातार चलाते रहें। जब सब चीजें खौल जाएं तो गैस बंद करके इसे कुछ देर ऐसे ही रहने दें। अब कुछ देर में जब ये ठंडा हो जाए तो इसे सूती कपड़े की मदद से छान लें और एक बोतल में भरकर रख लें। 

 
विज्ञापन

5 of 7
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें इस्तेमाल

तेल तैयार होने के बाद जान लेते हैं कि आखिर इसका इस्तेमाल कैसे करना है। इसके लिए सबसे पहले तो अपने बालों को सुलझा लें। अब उंगलियों की मदद से इस तेल को स्कैल्प पर अप्लाई करें।
विज्ञापन

6 of 7
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
ध्यान रखे कि इसे अच्छी तरह से आपको बालों की जड़ों में लगाना है। अब तेल अप्लाई करने के बाद एक से डेढ़ घंटे तक इसे ऐसे ही लगा रहने दें। कुछ समय के बाद माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
इन बातों का ध्यान रखें

अब बारी आती है कि किन बातों का ध्यान रखकर आपको ये तेल इस्तेमाल करना है तो उसके लिए एक बार पैच टेस्ट कर लें। यदि इसके इस्तेमाल से आपको पहली बार में थोड़ी सी भी खुजली या जलन हो रही है, तो इसका इस्तेमाल तरंत बंद करें। यदि किसी तरह की दिक्कत नहीं हो रही है तो आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में हो बार कर सकते हैं। महज 15 दिन में आपको इसका असर दिखने लगेगा। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें