फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: बेसन-फेस वॉश छोड़िए, भाई दूज पर इन 2 घरेलू चीजों से पाएं पार्लर जैसा ग्लो

Wed, 22 Oct 2025 01:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Skin Care Tips For Bhai Dooj 2025: अगर आप भाई दूज के दिन आप चांद सा चमकता चाहती हैं, तो हमारा बताया स्किन केयर आज ही फॉलो करें। 
विज्ञापन
1 of 6
भाई दूज के दिन चाहिए दमकती त्वचा तो आज दो चीजों से ऐसे करें स्किन केयर - फोटो : instagram
Skin Care Tips For Bhai Dooj 2025: भाई दूज के दिन हर बहन चाहती है कि उसका चेहरा खिला-खिला और दमकता हुआ दिखे। ऐसे में अगर आप महंगे पार्लर या केमिकल प्रोडक्ट्स से बचना चाहती हैं, तो आज हम लाए हैं एक बेहद आसान घरेलू नुस्खा, जिससे सिर्फ दो चीज़ों से आप पा सकती हैं नेचुरल ग्लो और दमकती त्वचा। 

ये उपाय न सिर्फ आपकी स्किन को रिफ्रेश करेगा, बल्कि टैनिंग, डलनेस और दाग-धब्बों को भी दूर करने में मदद करेगा। तो इस भाई दूज पर खुद को दें एक नेचुरल टच और अपनाएं ये देसी स्किन केयर रूटीन जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा – वो भी बिना खर्च के और बिना साइड इफेक्ट्स के!
विज्ञापन

2 of 6
फेस पैक बनाने का सामान - फोटो : इंस्टाग्राम
 फेस पैक बनाने का सामान
  •  पका हुआ पपीता – 4-5 टुकड़े 
  •  शहद – 1 छोटा चम्मच

 
विज्ञापन

3 of 6
कैसे बनाएं ? - फोटो : iStock
कैसे बनाएं ?

पपीते का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले तो पपीते के टुकड़ों को एक कटोरी में डालकर अच्छे से मैश कर लें। अब उसमें 1 छोटा चम्मच शहद मिलाएं। दोनों को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। 

 

4 of 6
कैसे अप्लाई करें ? - फोटो : Adobe stock
कैसे अप्लाई करें ?

अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने के लिए सबसे पहले हल्के फेसवॉश से साफ कर लें। अब इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर एकसमान लगाएं। 15–20 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें। फेस पैक लगाने के बाद इसके चेहरे पर कोई हल्का मॉइस्चराइज़र लगा लें, ये सबसे जरूरी काम है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
मिलेंगे ये फायदे - फोटो : Adobe stock
मिलेंगे ये फायदे
 
पपीता में मौजूद एंजाइम्स (पेपेन) डेड स्किन सेल्स हटाकर स्किन को क्लीन और ब्राइट बनाते हैं। शहद नेचुरल मॉइस्चराइजर है जो त्वचा को हाइड्रेट और सॉफ्ट करता है। इस पैक के इस्तेमाल से इंस्टेंट टैनिंग, दाग-धब्बे, और स्किन डलनेस कम होती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कब करेंगे इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
कब करेंगे इस्तेमाल

अगर आप चाहें तो इस फेस पैक को हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकती हैं। ये हर स्किन टाइप के लिए सेफ है – चाहे आपकी स्किन ऑयली हो, ड्राई हो या सेंसिटिव। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें