Soha Ali Khan Face Pack: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोहा अली खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो एक नुस्खा साझा करती दिख रही हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
:Soha Ali Khan Face Pack: अगर आप भी बिना मेकअप के दमकती और ग्लोइंग त्वचा की चाह रखते हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान का ये ब्यूटी नुस्खा आपके बहुत काम आ सकता है। दरअसल, सोहा अली खान, जो अपनी सादगी और नेचुरल ब्यूटी के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने घरेलू फेस पैक के जरिए स्किन केयर का सीक्रेट बताया।
उनका ये नुस्खा न सिर्फ असरदार है, बल्कि पूरी तरह नेचुरल भी है और इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें हर घर में आसानी से मिल जाती हैं। इस नुस्खे को अपनाकर आप पार्लर जाने के झंझट और महंगे प्रोडक्ट्स से छुटकारा पा सकते हैं। खास बात यह है कि यह उपाय हर स्किन टाइप पर काम करता है और चेहरे को अंदर से ग्लोइंग बनाता है। चलिए जानते हैं सोहा अली खान का वो खास घरेलू फेस पैक और इसे कैसे इस्तेमाल करें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
फेस पैक बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
फेस पैक बनाने का सामान
बेसन (2 चम्मच)
हल्दी (एक चुटकी)
दही (1 चम्मच)
शहद (1 चम्मच)
चंदन पाउडर ( एक चम्मच)
विज्ञापन
3 of 6
पैक बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
पैक बनाने की विधि
इस पैक को बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट बना लें। अगर आपके चेहरे पर मुंहासे है तो आप शहद को इस पैक में डालने से बचें।
4 of 6
पैक बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
ऐसे करें अप्लाई
इस पैक को चेहरे पर लगाने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को धो लें। इसके बाद ब्रश की मदद से इस फेस पैक को साफ चेहरे पर लगाएं। अब 15–20 मिनट तक इसे ऐसे ही सूखने दें। अब गुनगुने पानी से हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें।
विज्ञापन
5 of 6
पैक बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
कब करें इस्तेमाल
इस पैक का इस्तेमाल रोजाना करने से बचें। सिर्फ हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करने से स्किन में नेचुरल चमक आएगी।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।