आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में त्वचा का ध्यान रखना मुश्किल हो जाता है। रोजाना धूप, धूल-मिट्टी से त्वचा की रंगत तो कम होती ही है, साथ ही त्वचा की कई समस्या भी हो जाती हैं। ऐसे में पार्लर जाकर त्वचा की गहराई से सफाई करना बहुत जरूरी है, लेकिन कम समय की वजह से अगर आप पार्लर नहीं जा सकती हैं तो घर पर भी पार्लर जैसा निखार पाना संभव है। आज हम आपको बता रहे हैं कैसे घर पर ही फटाफट क्लीनअप कर सकते हैं।