फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर मौसम में शरीर की दुर्गंध से रहते हैं परेशान, आजमाकर देखें ये टिप्स

Tue, 03 Dec 2019 02:42 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixabay
गर्मियों के मौसम में लोग पसीने की बदबू को लेकर काफी परेशान रहते हैं। कई बार पसीने की दुर्गंध की वजह से उन्हें लोगों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ता है। लेकिन कुछ लोग हर मौसम में इस समस्या से परेशान रहते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे वर्कआउट, स्ट्रेस, आहार-विहार और आनुवांशिक हार्मोन असंतुलन। आगे की स्लाइड्स में जानें कुछ ऐसे टिप्स जिसे रोजाना अपनाकर आप इससे हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
नहाने के पानी में आधे घंटे पहले फिटकरी और पुदीने की पत्तियों को डालकर रख दें। इस पानी से स्नान करने से शरीर को आराम और ताजगी का अहसास होता है और पसीने समस्या से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixabay
आप चाहे तो नहाने के पानी में इत्र और गुलाब जल मिलाकर नहा सकते हैं। इससे पूरा दिन आपके शरीर में ताजगी बनी रहेगी। यह नुस्खा पसीने की बदबू हमेशा के लिए रोकता है। 

4 of 5
- फोटो : pixabay
पसीने की बदबू को रोकने में बेकिंग सोडा बहुत मदद करता है। इसके लिए बेकिंग सोडा में पानी और नींबू रस को मिलाकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को अंडर आर्म्स में 10 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद इसे ताजे पानी से साफ कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : instagram
शरीर के जिस हिस्से से आपको पसीना आता है उन जगहों पर आलू के स्लाइस को रगड़कर आप पसीने की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें