फिल्टर्ड पानी से करें हेयर वॉश
बालों को धोते समय नॉर्मल पानी की जगह फिल्टर्ड पानी का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि नल में आने वाले पानी में क्लोरीन और केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो हेयर कलर को नहीं टिकने देते। अगर ये केमिकल्स बालों तक नहीं पहुंचेगे तो आपका हेयर कलर लंबे समय तक चलेगा। एक बात और कभी भी गर्म पानी से बाल न धोएं, क्योंकि इससे बालों का कलर और मॉइश्चर दोनों खत्म होने लगता है।